बिल्कुल रोहित शर्मा! 6 साल की पाकिस्तानी बच्ची का पुल शॉट हुआ वायरल, देखें Video

Rohit Sharma: क्रिकेट के दीवाने पूरी दुनिया में हैं, लेकिन भारत पाकिस्तान में इसका चरम देखने को मिलता है. इस खेल में रोहित शर्मा के पुल शॉट को देखना काफी आकर्षक होता है. उन्हीं के अंदाज के कॉपी करते हुए एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक पाकिस्तानी बच्ची शॉट्स लगा रही है.

Rohit Sharma: क्रिकेट की दुनिया में पुल शॉट को खेल के सबसे प्रतिष्ठित स्ट्रोक में से एक माना जाता है. रोहित शर्मा इस स्ट्रोक में महारत हासिल करने के लिए जाने जाते हैं. खड़े शॉट मारने में रोहित शर्मा का कोई सानी नहीं है. उनके नाम पर ओडीआई क्रिकेट में दूसरा सबसे ज्यादा छक्का लगाने का विश्व रिकॉर्ड भी है. फिलहाल सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में पाकिस्तान की छह वर्षीय लड़की सोनिया खान को शानदार कौशल के साथ पुल शॉट खेलते हुए दिखाया गया है. उसकी तुलना भारतीय क्रिकेटर रोहित शर्मा से की जा रही है. 

रिचर्ड केटलबोरो नामक एक यूजर ने एक्स पर एक वीडियो साझा किया. इस वीडियो का शीर्षक था, “6 वर्षीय – पाकिस्तान की प्रतिभाशाली सोनिया खान (रोहित शर्मा की तरह पुल शॉट खेलती है).” क्लिप में एक व्यक्ति छोटी लड़की को गेंदबाजी करते हुए दिखाया गया है, जो आसानी से अपने शॉट्स को सही समय पर खेलती है और सटीक तरीके से पुल शॉट खेलती है. वीडियो ने तब से काफी वायरल हो रहा है. क्रिकेट प्रेमियों ने इस वीडियो पर कई लाइक, व्यू और कमेंट किए हैं. Pakistani girl plays pull shot like Rohit Sharma.

कई यूजर्स ने उनकी तकनीक की तुलना रोहित शर्मा से की है. एक यूजर ने उनके सीधे बल्ले की प्रशंसा करते हुए कहा कि यह “बहुत बढ़िया है!” दूसरे ने टिप्पणी की, “वास्तव में कुछ प्रतिभा है.” एक अन्य उपयोगकर्ता ने उनके फॉलो-थ्रू की प्रशंसा करते हुए इसे “लगातार प्यारा” बताया. एक अन्य ने टिप्पणी की, “युवा सोनिया खान अपने स्पेस में खूबसूरती से खेलती हैं, एक प्रो की तरह शॉट लगाती हैं. कोई कट या स्वीप नहीं, बल्कि ‘वी’ में शानदार स्ट्रोक. एक सच्ची गली क्रिकेट की बारीकियां. रोहित जैसा पुल शॉट? शानदार!” 

कुछ लोगों ने मजाकिया अंदाज में यह भी कहा कि ”वह पाकिस्तान की राष्ट्रीय टीम से बेहतर खेलती हैं.” वहीं एक यूजर ने कहा कि वह रिजवान और बाबर दोनों से बेहतर. उसे पाकिस्तान की पुरुष टीम में होना चाहिए. 

चैंपियंस ट्रॉफी में शर्मनाक हार के बाद पाक टीम की काफी किरकिरी हो रही है. पाकिस्तानी टीम इन दिनों न्यूजीलैंड के दौरे पर है. पांच मैचों की टी20 सीरीज में पहले दो मैच हारकर वह 2-0 से पीछे है.शृंखला का तीसरा मैच आज 21 मार्च को ईडन पार्क में खेला जा रहा है, जिसमें न्यूजीलैंड टॉस हारकर पहले गेंदबाजी कर रहा है. पीसीबी ने इस दौरे के लिए अपनी टीम में बदलाव करते हुए बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान को आराम देने का फैसला किया है. हालांकि ये दोनों ही खिलाड़ी आगामी तीन एकदिवसीय सीरीज के दौरान टीम में वापसी करेंगे. 

इसे भी पढ़ें: प्लेऑफ की टॉप 4 टीमों में CSK-RCB का बुरा हाल, सहवाग-गिलक्रिस्ट समेत दिग्गजों ने अपनी टीम में इन्हें किया शामिल

इसे भी पढ़ें: IPL 2025: KKR और RCB के मैच से होगा 18वें सीजन का आगाज, मुकाबले से पहले जानें दोनों में से कौन-सी टीम दमदार?

इसे भी पढ़ें: क्या हार्दिक पांड्या खेलेंगे पहला मैच? IPL 2025 से पहले कप्तानों के मैच बैन नियम में हुआ बदलाव

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >