…जब महेंद्र सिंह धौनी को आया गुस्सा

आमतौर पर महेंद्र सिंह धौनी को शांत स्वभाव का माना जाता है, जो अपनी प्रतिक्रिया जाहिर नहीं होनेदेते, तभी तो उन्हें कैप्टन कूल माना जाता है. लेकिन कल बांग्लादेश के मीरपुर में खेले गये मैच में कैप्टन कूल को भी गुस्सा आ गया और उन्होंने कुछ ऐसा किया, जिसकी उम्मीद नहीं थी. दरअसल हुआ यूं […]

आमतौर पर महेंद्र सिंह धौनी को शांत स्वभाव का माना जाता है, जो अपनी प्रतिक्रिया जाहिर नहीं होनेदेते, तभी तो उन्हें कैप्टन कूल माना जाता है. लेकिन कल बांग्लादेश के मीरपुर में खेले गये मैच में कैप्टन कूल को भी गुस्सा आ गया और उन्होंने कुछ ऐसा किया, जिसकी उम्मीद नहीं थी.

दरअसल हुआ यूं कि कल के मैच से अपना डेब्यू कर रहे तेज गेंदबाज मुस्ताफिजुर रहमान बॉल फेंकने के बाद उस जगह तक आ जा रहे थे, जिससे बल्लेबाज को रन लेने के लिए दौड़ने में परेशानी हो रही थी. रोहित शर्मा और सुरेश रैना भी रहमान की इस हरकत से परेशान हुए. अंपायर ने रहमान को चेतावनी भी दी, लेकिन वे अपनी हरकत से बाज नहीं आये. जब महेंद्र सिंह धौनी बैटिंग के लिए और उन्हें एक रन लेना था, उस वक्त फिर रहमान उनकी राह में आ गये, जिसके कारण महेंद्र सिंह धौनी उन्हें धक्का मारते हुए रन लेने के लिए दौड़ पड़े.

इससे रहमान चोटिल हो गयेऔर उन्हें मैदान से बाहर जाना पड़ा. हालांकि बाद में वे मैदान पर वापस आ गये. धौनी ने इस बारे में प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि वह रन लेने के दौरान उनके रास्ते में आ गया था, जिसके कारण यह सबकुछ हुआ.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >