भारत के साथ टेस्ट श्रृंखला खेलकर कुमार संगकारा लेंगे संन्यास

कोलंबो: श्रीलंका के अनुभवी बल्लेबाज कुमार संगकारा भारत के खिलाफ इस साल के आखिर में गाले में होने वाले पहले टेस्ट के बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह सकते हैं.संगकारा अपने आखिरी टेस्ट के बारे में श्रीलंका क्रिकेट के अधिकारियों से बात कर रहे हैं. ईएसपीएन क्रिकइन्फो के अनुसार वह सर्रे के लिए काउंटी क्रिकेट […]

कोलंबो: श्रीलंका के अनुभवी बल्लेबाज कुमार संगकारा भारत के खिलाफ इस साल के आखिर में गाले में होने वाले पहले टेस्ट के बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह सकते हैं.संगकारा अपने आखिरी टेस्ट के बारे में श्रीलंका क्रिकेट के अधिकारियों से बात कर रहे हैं. ईएसपीएन क्रिकइन्फो के अनुसार वह सर्रे के लिए काउंटी क्रिकेट के अलावा पाकिस्तान के खिलाफ दो टेस्ट और भारत के खिलाफ पहला टेस्ट खेलने के इच्छुक हैं.

भारत और श्रीलंका के बीच श्रृंखला 18 अगस्त से गाले में शुरु होगी. संगकारा की यह आखिरी श्रृंखला थी लेकिन वह तीनों टेस्ट खेलने वाले थे जिसके मायने थे कि वह कैंडी में क्रिकेट को अलविदा कहते. ऐसी संभावना है कि उनका अंतिम टेस्ट उनके शहर में आयोजित कराया जा सके.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >