... जब सचिन बने बीएमडब्ल्यू कार के मैकेनिक

क्रिकेट के भगवान माने जाने वाले सचिन तेंदुलकर अगर आपको मैकेनिक की भूमिका में नजर आयें, तो क्या आप विश्वास करेंगे. नहीं, लेकिन यह सच है, जो सचिन अपने बल्ले से हजारों रन बना चुके हैं और जिनके शानदार शॉट्स आज भी लोगों के दिलोदिमाग पर छाये हुए हैं, वह सचिन तेंदुलकर कल चेन्नई स्थित […]

क्रिकेट के भगवान माने जाने वाले सचिन तेंदुलकर अगर आपको मैकेनिक की भूमिका में नजर आयें, तो क्या आप विश्वास करेंगे. नहीं, लेकिन यह सच है, जो सचिन अपने बल्ले से हजारों रन बना चुके हैं और जिनके शानदार शॉट्स आज भी लोगों के दिलोदिमाग पर छाये हुए हैं, वह सचिन तेंदुलकर कल चेन्नई स्थित सिंगापेरूमलकोईल में जर्मन कार निर्माता कंपनी बीएमडब्ल्यू के कारखाने में मैकेनिक बने नजर आये.देखें तसवीरें :-

सचिन तेंदुलकर ने बीएमडब्ल्यू-5 सीरीज की इस कार का इंजन और ट्रांसमिशन खुद अपने हाथ से कसा. ऐसी संभावना है कि इस एकमात्र कार को कंपनी ‘तेंदुलकर संस्करण’ के रूप में उतारेगी. तेंदुलकर ने बताया कि जब वे छोटे थे, तो उनकी इच्छा एक बीएमडब्लयू कार खरीदने की थी. तेंदुलकर ने कारखाने में अपने हाथ से बोल्ट कसा और कार के प्रॉपेलर शाफ्ट के इंजन को कसा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >