जब मीडिया रिपोर्टिंग में उछला बेटी का नाम, तो सचिन तेंदुलकर ने जतायी नाराजगी

मुंबई : क्रिकेट के महानायक सचिन तेंदुलकर ने अपनी बेटी सारा के फिल्मों में आने की खबरों का खंडन किया है. उन्होंने कहा है कि मीडिया में आयी यह खबर बेबुनियाद है.एक रिपोर्ट में कहा गया है कि सारा बॉलीवुड में आने की तैयारी कर रही है और एक फिल्म में शाहिद कपूर के साथ […]

मुंबई : क्रिकेट के महानायक सचिन तेंदुलकर ने अपनी बेटी सारा के फिल्मों में आने की खबरों का खंडन किया है. उन्होंने कहा है कि मीडिया में आयी यह खबर बेबुनियाद है.एक रिपोर्ट में कहा गया है कि सारा बॉलीवुड में आने की तैयारी कर रही है और एक फिल्म में शाहिद कपूर के साथ नजर आयेगी.

तेंदुलकर ने ट्विटर पर लिखा , मेरी बेटी सारा अपनी पढ़ाई का पूरा लुत्फ ले रही है. मैं उसके फिल्मों में आने की बेबुनियाद खबरों से काफी खफा हूं. सत्रह बरस की सारा तेंदुलकर और अंजलि की बेटी है उससे छोटा उनका बेटा अर्जुन है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >