England vs West indies 1st test : इंग्लैड की पहली पारी 399 रन पर सिमटी

एंटीगा : इंग्लैंड की टीम वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले क्रिकेट टेस्ट के दूसरे दिन लंच से पूर्व पहली पारी में 399 रन पर सिमट गई. इंग्लैंड की ओर से इयान बेल ने 143, जो रुट 83 और बेन स्टोक्स ने 79 रन की पारी खेली. इंग्लैंड की टीम आज पांच विकेट पर 341 रन से […]

एंटीगा : इंग्लैंड की टीम वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले क्रिकेट टेस्ट के दूसरे दिन लंच से पूर्व पहली पारी में 399 रन पर सिमट गई. इंग्लैंड की ओर से इयान बेल ने 143, जो रुट 83 और बेन स्टोक्स ने 79 रन की पारी खेली.

इंग्लैंड की टीम आज पांच विकेट पर 341 रन से आगे खेलने उतरी थी और उसने 58 रन जोडकर अपने बाकी पांच विकेट भी गंवा दिए. वेस्टइंडीज की ओर से केमार रोच ने 94 रन देकर चार जबकि जिरोम टेलर ने 90 रन देकर तीन विकेट चटकाए. जेसन होल्डर ने दो विकेट हासिल किए.

वेस्टइंडीज ने इसके बाद लंच तक पहली पारी में बिना विकेट खोए पांच रन बनाए. डेवन स्मिथ पांच रन बनाकर खेल रहे हैं जबकि क्रेग ब्रेथवाइट ने खाता नहीं खोला है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >