...अरे सचिन ने यह क्या ट्वीट किया

इंडियन प्रीमियर लीग सीजन -8 के मुकाबले में कल मुंबई इंडियंस और किंग्स इलेवन पंजाब का मुकाबला मुंबई में होगा. इस मुकाबले को लेकर दोनों टीमें तैयारी कर रही हैं. दोनों ही टीमों को जीत का इंतजार है क्योंकि दोनों ही टीमें अपना पहला मैच हार चुकी हैं. मुंबई इंडियंस के मुकाबले को लेकर मुंबई […]

इंडियन प्रीमियर लीग सीजन -8 के मुकाबले में कल मुंबई इंडियंस और किंग्स इलेवन पंजाब का मुकाबला मुंबई में होगा. इस मुकाबले को लेकर दोनों टीमें तैयारी कर रही हैं. दोनों ही टीमों को जीत का इंतजार है क्योंकि दोनों ही टीमें अपना पहला मैच हार चुकी हैं. मुंबई इंडियंस के मुकाबले को लेकर मुंबई और भारतीय क्रिकेट की शान सचिन ने भी तैयारी कर ली है. उन्होंने अपने ट्विटर एकाउंट से एक ट्वीट किया है, जिसमें वे मुंबई इंडियंस के लिबास में नजर आ रहे हैं. चौंकाने वाली बात यह है कि इस फोटो में सचिन हेलमेट पहनते नजर आ रहे हैं, मानो अभी बैंटिंग करने जा रहे हों.

उन्होंने ट्वीट में लिखा भी है, गेस व्हॉट . सचिन तेंदुलकर के प्रशंसक उनकी यह तसवीर देखकर चौंक गये हैं. तसवीर देखकर ऐसा महसूस हो रहा है कि सचिन अभी बैंटिंग करने जा रहे हों. चूंकि सचिन क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं, इसलिए इस तसवीर को देखकर यही कहा जा सकता है कि वे कल मुंबई और किंग्स इलेवन पंजाब के मैच को लेकर उत्सुक हैं और मुंबई इंडियंस को चीयरअप करने की तैयारी में है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >