सचिन तेंदुलकर की एक जर्सी छह लाख में नीलाम
जोधपुर : महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने अपने 200वें और अंतिम टेस्ट में जो जर्सी पहनी थी वह यहां उमेद भवन पैलेस में क्रिस्टी की भव्य नीलामी में छह लाख रुपये में बिकी. जोधपुर के पूर्व शासक गज सिंह द्वितीय के बेटे शिव राज सिंह ने कल रात इस जर्सी के लिए बोली लगाई.... तेंदुलकर […]
By Prabhat Khabar Digital Desk |
March 22, 2015 2:44 PM
जोधपुर : महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने अपने 200वें और अंतिम टेस्ट में जो जर्सी पहनी थी वह यहां उमेद भवन पैलेस में क्रिस्टी की भव्य नीलामी में छह लाख रुपये में बिकी. जोधपुर के पूर्व शासक गज सिंह द्वितीय के बेटे शिव राज सिंह ने कल रात इस जर्सी के लिए बोली लगाई.
...
तेंदुलकर ने नवंबर 2013 में मुंबई में वेस्टइंडीज के खिलाफ अपना 200वां टेस्ट खेलने के बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह दिया था. तेंदुलकर की जर्सी के अलावा परेश मैटी की पेंटिंग साढे सात लाख रुपये में बिकी. इस नीलामी में कई अन्य चीजों की भी नीलामी हुई. नीलामी से लगभग 80 लाख रुपये जुटाए गए. इस नीलामी से होने वाली कमाई इंडियन हेडन इंजरी फाउंडेशन को दी जाएगी जो सिर और दिमाग की चोट से पीडित लोगों के प्रति जागरुकता फैलाने के अलावा उनके लिए संसाधन भी जुटाती है.
ये भी पढ़ें...
IND vs SA: इरफान पठान और डेल स्टेन की भविष्यवाणी, टी20 सीरीज में कौन सी टीम मारेगी बाजी, देखें Video
December 8, 2025 3:32 PM
IND vs SA Live Streaming: इस चैनल पर देख सकेंगे भारत और साउथ अफ्रीका की टी20 सीरीज, जानें पूरी डिटेल
December 8, 2025 1:15 PM
December 8, 2025 12:48 PM
December 8, 2025 10:45 AM
December 8, 2025 10:21 AM
December 8, 2025 8:02 AM
December 8, 2025 7:22 AM
December 7, 2025 10:44 PM
December 7, 2025 10:16 PM
December 7, 2025 8:39 PM
