टोल टैक्‍स को लेकर सचिन ने CM फड़नवीस को लिखा पत्र, गंभीर चिंता जतायी

मुंबई : क्रिकेट जगत के सिरमौर और राज्यसभा सांसद सचिन तेंदुलकर ने मुंबई में टोल टैक्स संकट को लेकर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस को पत्र लिखा है. सचिन ने अपने राज्यसभा के लेटरहेड पर लिखा है कि मुंबई में जितने भी टोल गेट हैं उनकी कार्यप्रणाली को लेकर मैं अपनी गंभीर चिंता व्यक्त करता […]

मुंबई : क्रिकेट जगत के सिरमौर और राज्यसभा सांसद सचिन तेंदुलकर ने मुंबई में टोल टैक्स संकट को लेकर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस को पत्र लिखा है. सचिन ने अपने राज्यसभा के लेटरहेड पर लिखा है कि मुंबई में जितने भी टोल गेट हैं उनकी कार्यप्रणाली को लेकर मैं अपनी गंभीर चिंता व्यक्त करता हूं.

उन्होंने अपने दो पेज के पत्र में लिखा है कि मैं आपसे अनुरोध करता हूं कि कृपया टोल टैक्स की वसूली की व्यवस्था में परिवर्तन किया जाये, ताकि लोगों को मुंबई आने और जाने में शारीरिक और मानसिक परेशानी न झेलना पड़े. सचिन ने यह पत्र 20 फरवरी को मुख्यमंत्री को लिखा था जिसे आज सार्वजनिक किया गया. सचिन ने पत्र में अपने हस्ताक्षर भी किये हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >