विश्व कप में भारत की जीत पर राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने दी बधाई
नयी दिल्ली : विश्व कप में भारत की लगातार चौथी जीत से उत्साहित राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने टीम इंडिया को बधाई दी है. मोदी ने वेस्टइंडीज के खिलाफ चार विकेट से ऐतिहासिक जीत पर भारत को बधाई दी और कहा ऐसा लग रहा है यह टूर्नामेंट भारत के लिए खास होगा. […]
By Prabhat Khabar Digital Desk | Updated at :
नयी दिल्ली : विश्व कप में भारत की लगातार चौथी जीत से उत्साहित राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने टीम इंडिया को बधाई दी है. मोदी ने वेस्टइंडीज के खिलाफ चार विकेट से ऐतिहासिक जीत पर भारत को बधाई दी और कहा ऐसा लग रहा है यह टूर्नामेंट भारत के लिए खास होगा.
दूसरी और राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने भी भारत को जीत के लिए बधाई दी. राष्ट्रपति ने कहा, वेस्टइंडीज के खिलाफ जीत के लिए बधाई और आगे के मैचों के लिए शुभकामना.
ज्ञात हो कि आज विश्व कप के अपने चौथे लीग मैच में भारत ने कैरिबियाई टीम को चार विकेट से हरा दिया और लगातार चौथे जीत का इतिहास बनाया है.
भारत अभी पूल बी में सबसे उपर चल रही है. भारत ने अभी तक कोई भी मैच नहीं गवायें हैं. सर्वाधिक अंक के साथ टीम इंडिया क्वाटर फाइनल में प्रवेश पा लिया है. इसके बाद भी भारत को दो और लीग मैच खेलना है.