UAE के खिलाफ अच्‍छे प्रदर्शन की उम्‍मीद, थकान का असर नहीं : मिसबाह

नेपियर : पाकिस्तान के कप्तान मिसबाह उल हक ने उम्मीद जताई है कि थकाउ लंबे हवाई सफर का उनकी टीम के प्रदर्शन पर असर नहीं पडेगा और वे संयुक्त अरब अमीरात के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन करेंगे. मिसबाह ने कहा , अगले छह दिन हमारे लिये काफी कठिन होंगे जिसमें कई यात्रायें करनी है और तीन […]

नेपियर : पाकिस्तान के कप्तान मिसबाह उल हक ने उम्मीद जताई है कि थकाउ लंबे हवाई सफर का उनकी टीम के प्रदर्शन पर असर नहीं पडेगा और वे संयुक्त अरब अमीरात के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन करेंगे.

मिसबाह ने कहा , अगले छह दिन हमारे लिये काफी कठिन होंगे जिसमें कई यात्रायें करनी है और तीन मैच खेलने हैं. पाकिस्तानी टीम पिछले सप्ताह क्राइस्टचर्च से ब्रिसबेन आई जहां उसने जिम्बाब्वे से खेला. इसके बाद नेपियर में यूएई से खेलना है और सात मार्च को उसका सामना आकलैंड से है.

मिसबाह ने कहा कि मैचों के बीच लंबे ब्रेक से तैयारियों पर असर पडता है. उन्होंने कहा , इससे लय बनाने में दिक्कत होती है. किसी भी टीम के लिये यह मुश्किल है क्योंकि आपको अलग अलग मौसम और हालात में खेलना होता है लेकिन आप इसे बदल नहीं सकते. आपको इसके अनुरुप ही खुद को ढालना होगा. उन्होंने कहा , से सभी महत्वपूर्ण मैच है. हमें हर मैच के बाद यात्रा करनी है जो काफी चुनौतीपूर्ण होगा लेकिन हमें यही करना होगा. उम्मीद है कि टीम अच्छा प्रदर्शन कर पायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >