फिन एलेन का तूफानी शतक, दक्षिण अफ्रीका को हराकर न्यूजीलैंड फाइनल में

T20 World Cup 2026: फिन एलेन के नाबाद शतक की मदद से दक्षिण अफ्रीका को 9 विकेट से हराकर न्यूजीलैंड टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंच गया. अब दूसरे सेमीफाइनल में जीत दर्ज करने वाली टीम के साथ न्यूजीलैंड 8 मार्च को फाइनल मैच खेलेगा.

T20 World Cup 2026: पहले सेमीफाइनल में बुधवार को दक्षिण अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 विकेट पर 169 रन का स्कोर बनाया. जिसके जवाब में न्यूजीलैंड ने केवल एक विकेट खोकर 12.5 ओवर में 173 रन बनाकर मुकाबला अपने नाम कर लिया.

एलेन ने टी20 वर्ल्ड कप का सबसे तेज शतक जमाया

एलेन ने टी20 वर्ल्ड कप का सबसे तेज शतक जमाया. अपनी पारी में एलेन ने केवल 33 गेंदों का सामना किया, जिसमें 10 चौके और आठ छक्के लगाए. जबकि टी20 अंतरराष्ट्रीय में एलेन के नाम तीसरा सबसे तेज शतक का रिकॉर्ड दर्ज हो गया है.

सबसे तेज T20I शतक (गेंदों के अनुसार)

27 – साहिल चौहान (एस्टोनिया) बनाम साइप्रस, एपिस्कोपी, 2024
29 – मुहम्मद फहद (तुर्की) बनाम बुल्गारिया, सोफिया, 2025
33 – फिन एलन (NZ) बनाम दक्षिण अफ्रीका, कोलकाता, 2026
33 – जान निकोल लॉफ्टी-ईटन (NAM) बनाम NEP, कीर्तिपुर, 2024
33 – सिकंदर रजा (ZIM) बनाम गाम्बिया, नैरोबी, 2024

ईडन गार्डंस पर होली के दिन बल्ले से आतिशबाजी

टी20 विश्व कप के सबसे तेज शतक में ईडन गार्डंस पर होली के दिन बल्ले से आतिशबाजी देखने को मिली. दक्षिण अफ्रीका के लिये अर्धशतक बनाने वाले मार्को यानसेन ने 2.5 ओवर में 53 रन दे डाले. मिचेल सेंटनेर की कप्तानी वाली कीवी टीम ने बेहतरीन स्पिन गेंदबाजी का नमूना पेश करते हुए दक्षिण अफ्रीका को आठ विकेट पर 169 रन पर रोक दिया. आफ स्पिनर कोल मैकोंची ( एक ओवर में नौ रन देकर दो विकेट ) और बायें हाथ के स्पिनर रचिन रविंद्र (चार ओवर में 29 रन देकर दो विकेट ) ने कहर बरपाती हुई गेंदबाजी करके दक्षिण अफ्रीका के शीर्ष क्रम को झकझोर दिया. जवाब में एलेन और टिम सीफर्ट ( 33 गेंद में 58 रन ) ने नौ ओवर में 117 रन की साझेदारी करके न्यूजीलैंड को 2021 के बाद दूसरी बार फाइनल में पहुंचाया.

एलेन और सीफर्ट ने पावरप्ले 84 रन बनाया

एलेन और सीफर्ट ने पावरप्ले के छह ओवरों में 84 रन बना डाले. एलेन ने 19 गेंद में पहला पचासा और 14 गेंद में दूसरा पूरा किया. इससे पहले यानसेन के 30 गेंद में नाबाद 55 रन की मदद से दक्षिण अफ्रीका ने शुरुआती झटकों से उबरते हुए आठ विकेट पर 169 रन बनाये. दक्षिण अफ्रीका ने 11वें ओवर में पांच विकेट 77 रन पर गंवा दिये थे. इसके बाद यानसेन और ट्रिस्टन स्टब्स ( 24 गेंद में 29 रन ) ने पारी को संभाला. दोनों ने छठे विकेट के लिये 73 रन जोड़े.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Arbindkumar Mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >