टी20 वर्ल्ड कप से बाहर होने के बाद पाकिस्तान क्रिकेट में भूचाल, अलीम डार ने दिया इस्तीफा

T20 World Cup 2026: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में सुपर 8 से बाहर होने के बाद पाकिस्तान क्रिकेट में भूचाल आ गया है. पीसीबी खिलाड़ियों पर 50 लाख-लाख जुर्माना लगाने की तैयारी कर रहा है, तो अब इस्तीफों का दौर भी शुरू हो गया है.

T20 World Cup 2026: चयन समिति के सदस्य अलीम डार ने टी20 विश्व कप में पाकिस्तान के खराब प्रदर्शन के बाद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड को इस्तीफा सौंप दिया है. हालांकि पीटीआई के अनुसार आईसीसी की एलीट पेनल के पूर्व अंपायर अलीम डार ने इस्तीफा दे दिया है जिसे अभी स्वीकार नहीं किया गया है.

कोच माइक हेसन से अनबन की वजह से अलीम डार ने दिया इस्तीफा?

अलीम डार के करीबी सूत्र ने बताया कि उन्होंने इसलिये इस्तीफा दिया क्योंकि चयन मामलों में वह मुख्य कोच माइक हेसन के अनधिकृत दखल से खफा थे. अलीम डार और पूर्व टेस्ट खिलाड़ी असद शफीक और आकिब जावेद चयन समिति के सदस्य हैं. अलीम इस बात से बेहद खफा थे कि टी20 विश्व कप में बाबर आजम और शादाब खान को जगह दिये जाने का उन्होंने विरोध किया था क्योंकि दोनों का प्रदर्शन खराब था लेकिन हेसन उन्हें लेने के लिये अड़े रहे. डार यह देखकर हैरान थे कि कप्तान सलमान आगा या किसी चयनकर्ता ने इसका विरोध भी नहीं किया.

सुपर 8 से बाहर हो गया पाकिस्तान

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में पाकिस्तान का प्रदर्शन बेहद खराब रहा और सुपर आठ चरण से ही बाहर हो गया. पाक ने नीदरलैंड और यूएई के खिलाफ जीत से वर्ल्ड अभियान की शुरुआत की थी. लेकिन पाकिस्तान के हाथों 61 रनों की हार से पाकिस्तान पूरी तरह टूट गया. फिर नामिबिया के खिलाफ 102 रनों की धमाकेदार जीत दर्ज की. लेकिन सुपर 8 के पहले मैच में बारिश के कारण मुकाबला नहीं हो पाया और पाकिस्तान को भारी नुकसान उठाना पड़ा. उसके बाद दूसरे मुकाबले में इंग्लैंड ने 2 विकेट से हरा दिया. इस तरह पाकिस्तान का वर्ल्ड कप जीतने का सपना टूट गया.

ये भी पढ़ें: वर्ल्ड कप में हार का हिसाब: PCB लगाएगा पाक खिलाड़ियों पर 50 लाख का जुर्माना?

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Arbindkumar Mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >