चोटिल ब्रावो हुए टीम से बाहर चार्ल्स जानसन लेंगे उनकी जगह
सिडनी : हैमस्ट्रिंग चोट के कारण विश्व कप से बाहर हुए डेरेन ब्रावो की जगह वेस्टइंडीज टीम में जानसन चार्ल्स को शामिल किया गया है. चार्ल्स ने 30 वनडे खेलकर 869 रन बनाये है जिसमें दो शतक और दो अर्धशतक शामिल है. उन्होंने आखिरी वनडे जनवरी 2014 में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेला था. ब्रावो को […]
By Prabhat Khabar Digital Desk | Updated at :
सिडनी : हैमस्ट्रिंग चोट के कारण विश्व कप से बाहर हुए डेरेन ब्रावो की जगह वेस्टइंडीज टीम में जानसन चार्ल्स को शामिल किया गया है. चार्ल्स ने 30 वनडे खेलकर 869 रन बनाये है जिसमें दो शतक और दो अर्धशतक शामिल है. उन्होंने आखिरी वनडे जनवरी 2014 में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेला था.
ब्रावो को पाकिस्तान के खिलाफ पिछले सप्ताह क्राइस्टचर्च में खेले गए मैच में चोट लगी थी. वह दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अगला मैच भी नहीं खेल सके थे.