रणजी ट्रॉफी : मुंबई ने बडौदा को 169 रन से हराया

वडोदरा : तेज गेंदबाज शारदुल ठाकुर के पांच विकेट की मदद से मुंबई ने रणजी ट्रॉफी ग्रुप ए मैच में आज यहां बडौदा को 169 रन से हरा दिया. मुंबई के 408 रन के लक्ष्य का पीछा कर रही बडौदा की टीम दूसरी पारी में 77.3 ओवर में 238 रन पर ढेर हो गई. बडौदा […]

वडोदरा : तेज गेंदबाज शारदुल ठाकुर के पांच विकेट की मदद से मुंबई ने रणजी ट्रॉफी ग्रुप ए मैच में आज यहां बडौदा को 169 रन से हरा दिया. मुंबई के 408 रन के लक्ष्य का पीछा कर रही बडौदा की टीम दूसरी पारी में 77.3 ओवर में 238 रन पर ढेर हो गई.

बडौदा की टीम आज दो विकेट पर 67 रन से आगे खेलने उतरी और ठाकुर (39 रन पर पांच विकेट) ने नियमित अंतराल पर विरोधी टीम के विकेट चटकाकर मुंबई की जीत सुनिश्चित की. बडौदा की ओर से केदार जाधव ने सर्वाधिक नाबाद 58 रन बनाए जबकि मुनाफ पटेल ने 35 गेंद में 53 रन की तूफानी पारी खेली. ठाकुर के अलावा बलविंदर संधू ने 23 रन देकर दो जबकि ऑफ स्पिनर अक्षय गिराप ने 90 रन देकर दो दो विकेट हासिल किए. मुंबई को इस जीत से छह अंक मिले.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >