Highlights
Hardik Pandya Mahieka Sharma Dance: भारतीय टीम ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 (T20 World Cup 2026) जीत लिया है. अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल मैच में भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हरा दिया. देश भर में इस जीत का जश्न मनाया जा रहा है. इस जीत के बाद टीम हार्दिक पंड्या (Hardik Pandya) का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में वह अपनी गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा (Mahieka Sharma) के साथ डांस करते हुए दिखाई दे रहे हैं.
न्यूजीलैंड के खिलाफ मिली बड़ी जीत
फाइनल मुकाबले में भारत टॉस हार गया था. इसके बाद टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी की. भारतीय बल्लेबाजों ने 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 255 रन का विशाल स्कोर बनाया. 256 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए न्यूजीलैंड की टीम दबाव में आ गई. कीवी टीम पूरे 20 ओवर भी नहीं खेल पाई और 19 ओवर में केवल 159 रन बनाकर आलआउट हो गई. इस तरह भारत ने 96 रन से जीत दर्ज करके वर्ल्ड चैंपियन का खिताब हासिल किया.
माहिका के साथ हार्दिक का डांस
भारत की इस ऐतिहासिक जीत के बाद सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर कई वीडियो सामने आए हैं. इन वायरल वीडियो में हार्दिक पंड्या अपनी गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा के साथ मस्ती में डांस करते हुए देखे जा सकते हैं. जीत की खुशी में माहिका भी उनके साथ कदम से कदम मिलाकर डांस कर रही हैं. दोनों के चेहरे पर वर्ल्ड कप जीतने की खुशी साफ दिखाई दे रही है और यह वीडियो इंटरनेट पर खूब देखा जा रहा है.
पूरे टूर्नामेंट में मिला माहिका का सपोर्ट
यह बात ध्यान देने वाली है कि माहिका शर्मा इस पूरे टी20 वर्ल्ड कप टूर्नामेंट के दौरान टीम इंडिया को सपोर्ट करती रहीं. वह स्टैंड्स में बैठकर भारतीय टीम और हार्दिक पंड्या का हौसला बढ़ाती हुई देखी गई हैं. बता दें कि हार्दिक पंड्या और माहिका शर्मा पिछले कुछ समय से रिलेशनशिप में हैं और एक दूसरे को डेट कर रहे हैं. जीत के बाद दोनों का यह जश्न फैंस को काफी पसंद आ रहा है.
जीत में हार्दिक पंड्या का आलराउंड खेल
भारत को वर्ल्ड कप का खिताब जिताने में हार्दिक पंड्या ने बहुत अहम रोल अदा किया. उन्होंने बल्ले और गेंद दोनों से कमाल का प्रदर्शन किया. इस टी20 वर्ल्ड कप 2026 में हार्दिक ने कुल 217 रन बनाए, जिसमे दो शानदार फिफ्टी शामिल हैं. इसके अलावा उन्होंने गेंदबाजी में भी अपना जलवा दिखाते हुए 9 विकेट हासिल किए. न्यूजीलैंड के खिलाफ खिताबी मुकाबले में भी हार्दिक ने 18 रन का योगदान दिया और एक महत्वपूर्ण विकेट चटकाया.
ये भी पढ़ें-
सोशल मीडिया नहीं… टीम इंडिया की जीत के बाद कुछ ऐसे गंभीर ने दिया ट्रोलर्स को जवाब
टीम इंडिया बनी चैंपियन, जीत की खुशी में झूम उठा अफगानिस्तान, काबुल की सड़कों पर जाम
विश्व चैंपियन बना भारत, लगाई रिकॉर्ड की लाइन, ऐसा करने वाली पहली टीम बनी
