सोशल मीडिया नहीं… टीम इंडिया की जीत के बाद कुछ ऐसे गंभीर ने दिया ट्रोलर्स को जवाब

Gautam Gambhir Statement: टी20 वर्ल्ड कप 2026 फाइनल में इंडिया ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराया है. इस जीत के बाद हेड कोच गौतम गंभीर ने कहा कि वह टीम के प्रति जवाबदेह हैं, सोशल मीडिया के प्रति नहीं. उन्होंने खिलाड़ियों पर पूरा भरोसा जताने की बात भी कही.

Gautam Gambhir Statement: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए टी20 वर्ल्ड कप 2026 (c) के फाइनल में टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हरा दिया है. इसी के साथ भारतीय टीम के हेड कोच गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) ने खुलकर अपनी बात रखी है. उन्होंने बताया कि उनकी जवाबदेही सोशल मीडिया के लोगों के प्रति नहीं, बल्कि उस टीम और ड्रेसिंग रूम के प्रति है जिसने यह जीत दिलाई है. बतौर कोच गंभीर का रिकॉर्ड बेहद शानदार हो गया है. उनके नाम अब चैंपियंस ट्रॉफी 2025, एशिया कप 2025 और टी20 वर्ल्ड कप के साथ केकेआर के मेंटर के तौर पर आईपीएल का खिताब भी दर्ज है.

टीम के लिए है मेरी जवाबदेही 

गौतम गंभीर ने मैच के बाद प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि उन्हें सोशल मीडिया पर चल रही बातों से कोई फरक नहीं पड़ता. उनका पूरा ध्यान केवल अपनी टीम पर है. उन्होंने साफ किया कि उनकी रणनीति निडर होकर खेलने की थी. गंभीर ने बताया कि इस फॉर्मेट में रिस्क के साथ बड़ा इनाम मिलता है और यही खेलने का सही तरीका है. कप्तान और कोच की सोच एकदम समान थी. गंभीर ने बताया कि वह भविष्य में कितनी भी ट्रॉफी जीत लें, उनके लिए ड्रेसिंग रूम के 30 लोग ही सबसे ज्यादा मायने रखते हैं.

खिलाड़ियों पर दिखाया पूरा विश्वास 

टीम के चुनाव पर गंभीर ने अपनी सोच स्पष्ट की. उन्होंने खराब फॉर्म से गुजर रहे संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा को लगातार मौके दिए. इस पर उन्होंने कहा कि टीम का चुनाव खिलाड़ियों पर भरोसे से होता है, किसी उम्मीद पर नहीं. जब आप किसी खिलाड़ी पर एक बार भरोसा जताते हैं, तो चार पांच खराब मैच के बाद वह विश्वास टूटना नहीं चाहिए. गंभीर का मानना है कि टूर्नामेंट का नतीजा चाहे जो भी होता, खिलाड़ियों पर उनका और टीम का भरोसा हमेशा एक जैसा बना रहता.

संजू, अभिषेक और ईशान की तूफानी बैटिंग 

मैच की बात करें तो न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग करने का फैसला लिया. लेकिन अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन ने इसे गलत साबित कर दिया. अभिषेक ने 21 बॉल में 6 चौके और 3 छक्के लगाकर 52 रन बनाए. उन्होंने संजू सैमसन के साथ पहले विकेट के लिए 98 रन की पार्टनरशिप की. इसके अलावा संजू सैमसन ने टीम के लिए सबसे ज्यादा 89 रन की पारी खेली. जिसमें उनके बल्ले से 5 चौके और 8 छक्के निकले.

इसके बाद ईशान किशन ने 25 बॉल में 4 चौके और 4 छक्के जड़कर 54 रन ठोके. अंत में शिवम दुबे ने 8 बॉल पर नाबाद 26 रन बनाए, जिसमें 3 चौके और 2 छक्के शामिल थे. इन पारियों की मदद से इंडिया ने 5 विकेट पर 255 रन का स्कोर खड़ा किया. यह टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल का सबसे बड़ा स्कोर है.

बुमराह और अक्षर की शानदार बॉलिंग 

256 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए न्यूजीलैंड की शुरुआत बेहद खराब रही. जसप्रीत बुमराह और अक्षर पटेल की बेहतरीन बॉलिंग के आगे विरोधी टीम टिक नहीं पाई. बुमराह ने 15 रन देकर 4 विकेट लिए और अक्षर ने 23 रन देकर 3 विकेट चटकाए. 

लक्ष्य का पीछा करते हुए न्यूजीलैंड के टिम सीफर्ट ने 26 बॉल में 52 रन और कप्तान मिचेल सैंटनर ने 35 बॉल में 43 रन की पारी खेलकर थोड़ा संघर्ष जरूर किया, लेकिन यह काफी नहीं था. लगातार गिरते विकेट के कारण पूरी टीम 159 रन पर ऑल आउट हो गई.

ये भी पढ़ें-

टीम इंडिया बनी चैंपियन, जीत की खुशी में झूम उठा अफगानिस्तान, काबुल की सड़कों पर जाम

विश्व चैंपियन बना भारत, लगाई रिकॉर्ड की लाइन, ऐसा करने वाली पहली टीम बनी

कोच साहब… गंभीर के लिए धोनी का खास पोस्ट, तीसरी बार चैंपियन बना इंडिया

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aditya Kumar Varshney

आदित्य वार्ष्णेय एक अनुभवी खेल पत्रकार हैं, जो वर्तमान में कंटेंट राइटर के रूप में प्रभात खबर के साथ जुड़े हुए हैं. वह पिछले 5 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और स्पोर्ट्स बीट में गहरी पकड़ रखते हैं. आप क्रिकेट, फुटबॉल हॉकी, टेनिस और चेस जैसे खेलों पर लिखना पसंद करते हैं. आप मैच रिपोर्ट, विश्लेषणात्मक लेख, फीचर स्टोरी और एक्सप्लेनर आधारित कंटेंट तैयार करते हैं. आपने प्रभात खबर से पहले भारत समाचार में असिस्टेंट प्रोड्यूसर (आउटपुट विभाग) के रूप में काम किया है, वहीं स्टार स्पोर्ट्स में असिस्टेंट प्रोड्यूसर (क्रिकेट, हिंदी फीड) के तौर पर भी काम कर चुके हैं. आपके पास ब्रॉडकास्ट और डिजिटल दोनों प्लेटफॉर्म का मजबूत अनुभव है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >