पाजी कभी हंस भी लिया करो, टी20 वर्ल्ड कप जीत के बाद अर्शदीप की मस्ती

Arshdeep Singh Video: भारत ने टी20 वर्ल्ड कप जीतकर इतिहास रच दिया है. जीत के बाद अर्शदीप सिंह ने गौतम गंभीर और संजू सैमसन के साथ मस्ती भरा वीडियो शेयर किया है. इस टूर्नामेंट में संजू सैमसन ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए विराट कोहली को पीछे किया और कई खास रिकॉर्ड बनाए.

Arshdeep Singh Video: भारत ने टी20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup) का अपना खिताब बचाकर क्रिकेट के मैदान पर इतिहास रच दिया है. भारत लगातार अपना खिताब बचाने वाली इकलौती टीम बन गई है. इस बड़ी जीत के बाद टीम इंडिया के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह (Arshdeep Singh) ने इंस्टाग्राम पर अपने वीडियो शेयर किए हैं. इन रील में वह भारतीय टीम के हेड कोच गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) और टी20 वर्ल्ड कप के हीरो संजू सैमसन (Sanju Samson) के साथ जीत का जश्न मनाते नजर आ रहे हैं.

गंभीर के साथ अर्शदीप का मजाक 

अर्शदीप सिंह ने अपने पहले इंस्टाग्राम रील में हेड कोच गौतम गंभीर के साथ मस्ती की. उन्होंने कैमरे के सामने गंभीर से कहा, “पाजी कभी हंस भी लिया करो.” अर्शदीप की इस बात पर गंभीर के चेहरे पर एक बड़ी मुस्कान आ गई. गंभीर को मैदान पर हमेशा शांत माना जाता है. उनका यह मुस्कान वाला रूप बहुत कम देखने को मिलता है. अर्शदीप ने इस खास पल को अपने फैंस के साथ शेयर किया है.

सैमसन को मिला उनका ‘जस्टिस’

अर्शदीप ने अपने दूसरे रील में संजू सैमसन को दिखाया. इसमें उन्होंने सैमसन से कहा, “पाजी, जस्टिस मिल गया.” इंटरनेट पर फैंस लंबे समय से सैमसन को टीम में सही मौके देने की मांग कर रहे थे. अर्शदीप ने इसी बात की तरफ इशारा किया. सैमसन ने इस वर्ल्ड कप में कमाल का खेल दिखाया. उन्होंने केवल पांच पारियों में 80.25 की औसत से 321 रन बनाए. इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 199.37 का रहा. सैमसन ने टूर्नामेंट में 27 चौके और 24 छक्के लगाए. वह इस टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले तीसरे खिलाड़ी बनकर सामने आए.

विराट और अफरीदी के क्लब में शामिल संजू

संजू सैमसन ने अपने खेल से कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए हैं. वह एक टी20 वर्ल्ड कप में भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं. उन्होंने इस मामले में विराट कोहली को पीछे छोड़ दिया है. कोहली ने 2014 के वर्ल्ड कप में 319 रन बनाए थे. सैमसन अब वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल और फाइनल दोनों मैचों में फिफ्टी लगाने वाले खास बल्लेबाजों की लिस्ट में आ गए हैं.

इस लिस्ट में पहले से सिर्फ विराट कोहली और शाहिद अफरीदी का नाम था. सैमसन ने टी20 वर्ल्ड कप के नॉकआउट मैच में किसी भी भारतीय द्वारा सबसे बड़ा स्कोर बनाने का रिकॉर्ड भी बनाया है. उन्होंने वेस्टइंडीज के मार्लोन सैमुअल्स और न्यूजीलैंड के केन विलियमसन के 85 रन के रिकॉर्ड को भी पार कर लिया है.

ये भी पढ़ें-

घर चलो फिर बताती हूं, रोहित-रितिका की लड़ाई पर फैंस का फनी रिएक्शन

बाप रे बाप! नहीं देख पाएंगे ईशान और उनकी गर्लफ्रेंड का ये वीडियो, आंखें मूंद लेंगे उतनी हॉट है

माहिका का डांस देकर माथा पकड़ लेंगे आप

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aditya Kumar Varshney

आदित्य वार्ष्णेय एक अनुभवी खेल पत्रकार हैं, जो वर्तमान में कंटेंट राइटर के रूप में प्रभात खबर के साथ जुड़े हुए हैं. वह पिछले 5 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और स्पोर्ट्स बीट में गहरी पकड़ रखते हैं. आप क्रिकेट, फुटबॉल हॉकी, टेनिस और चेस जैसे खेलों पर लिखना पसंद करते हैं. आप मैच रिपोर्ट, विश्लेषणात्मक लेख, फीचर स्टोरी और एक्सप्लेनर आधारित कंटेंट तैयार करते हैं. आपने प्रभात खबर से पहले भारत समाचार में असिस्टेंट प्रोड्यूसर (आउटपुट विभाग) के रूप में काम किया है, वहीं स्टार स्पोर्ट्स में असिस्टेंट प्रोड्यूसर (क्रिकेट, हिंदी फीड) के तौर पर भी काम कर चुके हैं. आपके पास ब्रॉडकास्ट और डिजिटल दोनों प्लेटफॉर्म का मजबूत अनुभव है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >