विश्वकप में भारत को हरायेगा पाकिस्‍तान :यूनिस खान

कराची : पाकिस्तानी क्रिकेटर उमर अकमल के बाद अब टीम के सीनियर बल्लेबाज यूनिस खान का भी मानना है कि इस साल के विश्व कप में उनकी टीम भारत को जरूर हरायेगी और विश्व कप में भारत के हाथों हरने के मिथक को भी खत्म करेगी. यूनिस ने लाहौर में पत्रकारों से कहा, इतिहास बदलता […]

कराची : पाकिस्तानी क्रिकेटर उमर अकमल के बाद अब टीम के सीनियर बल्लेबाज यूनिस खान का भी मानना है कि इस साल के विश्व कप में उनकी टीम भारत को जरूर हरायेगी और विश्व कप में भारत के हाथों हरने के मिथक को भी खत्म करेगी.

यूनिस ने लाहौर में पत्रकारों से कहा, इतिहास बदलता है और मुझे लगता है कि इस बार हम एडिलेड में भारत के खिलाफ जीत दर्ज करके इसे बदल सकते हैं. पाकिस्तान ने विश्व कप में आज तक कभी भारत को नहीं हराया है. विश्व कप 2015 में इन दोनों टीमों के बीच 15 फरवरी को मुकाबला होगा. यूनिस ने कहा कि वह ऑस्ट्रेलिया व न्यूजीलैंड में होने वाले विश्व कप में भी अपनी अच्छी फार्म बरकरार रखना चाहेंगे.

उन्होंने कहा, हाल में जब मैं टेस्ट मैचों में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेला था तो लोगों को लग रहा था कि यूनिस खत्म हो चुका है लेकिन मैंने फार्म में वापसी की और लगातार शतक जडे. मेरी यह फार्म विश्व कप में भी जारी रह सकती है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >