कोलंबो : विश्व कप 2015 के बाद संन्यास का संकेत देते हुए श्रीलंका के पूर्व कप्तान महेला जयवर्धने ने सोशल मीडिया पर कहा कि इंग्लैंड के खिलाफ आज होने वाला सातवां और आखिरी वनडे घरेलू सरजमीं पर उनका आखिरी मैच होगा.
महेला ने सुबह ट्विटर पर लिखा , अपने घरेलू मैदान पर टीम के साथ आखिरी अभ्यास सत्र के लिए जा रहा हूं. दो दिन पहले ही उनके करीबी दोस्त और साथी कुमार संगकारा ने कैंडी में कहा था कि यह उनके शहर में उनका आखिरी वनडे मैच होगा. मैच के बाद प्रेस कांफ्रेंस में उन्होंने कहा था कि वह विश्व कप के बाद वनडे क्रिकेट को अलविदा कह देंगे.
