बूम-बूम अफरीदी की धमाकेदार पारी, पाकिस्‍तान ने न्‍यूजीलैंड को रौंदा

शारजाह : सलामी बल्लेबाज अहमद शहजाद के शानदार शतक और हरफनमौला शाहिद अफरीदी के तेज 55 रनों की बदौलत पाकिस्तान ने शारजाह में खेले गये तीसरे एकदिवसीय मुकाबले में न्यूजीलैंड को 147 रनों से मात दी. शहजाद ने 120 गेंदों पर 113 रनों की पारी खेली और पाकिस्तान ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 6 विकेट पर […]

शारजाह : सलामी बल्लेबाज अहमद शहजाद के शानदार शतक और हरफनमौला शाहिद अफरीदी के तेज 55 रनों की बदौलत पाकिस्तान ने शारजाह में खेले गये तीसरे एकदिवसीय मुकाबले में न्यूजीलैंड को 147 रनों से मात दी.

शहजाद ने 120 गेंदों पर 113 रनों की पारी खेली और पाकिस्तान ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 6 विकेट पर 364 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया. एकदिवसीय मैचों में न्यूजीलैंड के खिलाफ यह पाकिस्तान का सर्वाधिक स्कोर है.
विशाल स्कोर का पीछा करते हुए कीवी टीम 38.2 ओवरों में 217 रनों पर ही ढेर हो गयी. इस तरह से पांच मैंचों की श्रृंखला में पाकिस्तान ने 2-1 की बढ़त कायम कर ली.
मैच के बाद अफरीदी ने कहा, आक्रामक क्रिकेट खेलना हमारी ताकत है. हमने अपनी तरह की क्रिकेट खेली और इस अच्छे बैटिंग विकेट का फायदा उठाया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >