कतर में क्रिकेट खेलते हुए भारतीय की मौत

दोहा : एक 32 वर्षीय भारतीय की यहां अपनी शादी की सालगिरह के मौके पर क्रिकेट खेलते हुए दिल का दौरा पडने से मौत हो गई. केरल के मलप्पुरम जिले के वेलियानकोड का रहने वाला प्रमोद थेरायिल कतर की राजधानी दोहा में मादिनाम खलीफा नार्थ कंपनी में इलेक्ट्रिशियन के रुप में काम करता था. उसके […]

दोहा : एक 32 वर्षीय भारतीय की यहां अपनी शादी की सालगिरह के मौके पर क्रिकेट खेलते हुए दिल का दौरा पडने से मौत हो गई. केरल के मलप्पुरम जिले के वेलियानकोड का रहने वाला प्रमोद थेरायिल कतर की राजधानी दोहा में मादिनाम खलीफा नार्थ कंपनी में इलेक्ट्रिशियन के रुप में काम करता था. उसके एक मित्र ने यह जानकारी दी.

शुक्रवार सुबह क्रिकेट खेलते हुए प्रमोद जब क्षेत्ररक्षण कर रहा था तो उसने छाती में दर्द की शिकायत की. वह तुरंत बेहोश हो गया और उसे समीप के अस्पताल ले जाया गया. प्रमोद की हालांकि अस्पताल ले जाते हुए रास्ते में मौत हो गई. गल्फ टाइम्स ने प्रमोद के मित्र के हवाले से यह जानकारी दी है.

प्रमोद की मौत उसकी शादी की सालगिरह के दिन हुई. इसी साल प्रमोद एक बच्चे का पिता बना था और अपने बच्चे से मिलने के बाद वह दो महीने पहले ही छुट्टी से लौटा था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >