विश्व कप के लिए 30 सदस्यीय श्रीलंकाई टीम की घोषणा, प्रतिबंधित सेनानायके टीम में
कोलंबो : आगामी विश्व कप के लिए श्रीलंकाई चयनकर्ताओं ने 30 सदस्यीय संभावित खिलाडियों की घोषणा कर दी है. प्रतिबंधित ऑफ स्पिनर सचित्रा सेनानायके को भी ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड में अगले साल होने वाले विश्व कप के लिये 30 सदस्यीय संभावित टीम में शामिल किया है. सेनानायके को अभी तक आईसीसी से हरी झंडी नहीं […]
By Prabhat Khabar Digital Desk | Updated at :
कोलंबो : आगामी विश्व कप के लिए श्रीलंकाई चयनकर्ताओं ने 30 सदस्यीय संभावित खिलाडियों की घोषणा कर दी है. प्रतिबंधित ऑफ स्पिनर सचित्रा सेनानायके को भी ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड में अगले साल होने वाले विश्व कप के लिये 30 सदस्यीय संभावित टीम में शामिल किया है.
सेनानायके को अभी तक आईसीसी से हरी झंडी नहीं मिली है. उन्होंने आईसीसी के चेन्नई स्थित नये परीक्षण केंद्र में अपने एक्शन का परीक्षण करवाया है. श्रीलंका के अधिकारियों के अनुसार अगले कुछ दिनों में रिपोर्ट आने की संभावना है.