बोले तेंदुलकर, मेरी जीवनशैली कांबली से अलग

लंदन : दुनिया के महान बल्‍लेबाजों में शामिल और भारत रत्‍न सचिन तेंदुलकर ने अपने बचपन के दोस्‍त विनोद कांबली के बारे में कहा कि उनका जीवनशैली उनसे अलग रहा है. हालांकि सचिन कांबली के बारे में बहुत कम की बोलते हैं, लेकिन इस बार उन्‍होंने अपने बचपन के दोस्‍त के बारे में यह बयान […]

लंदन : दुनिया के महान बल्‍लेबाजों में शामिल और भारत रत्‍न सचिन तेंदुलकर ने अपने बचपन के दोस्‍त विनोद कांबली के बारे में कहा कि उनका जीवनशैली उनसे अलग रहा है. हालांकि सचिन कांबली के बारे में बहुत कम की बोलते हैं, लेकिन इस बार उन्‍होंने अपने बचपन के दोस्‍त के बारे में यह बयान दिया है.

तेंदुलकर ने क्रिकेट के कई रिकार्ड अपने नाम किया जबकि कांबली अपनी क्षमता के साथ न्याय नहीं कर सके और 17 टेस्ट ही खेल पाये. कांबली के बारे में पूछने पर तेंदुलकर ने डेली टेलिग्राफ से कहा , मैं प्रतिभा के बारे में बात नहीं करुंगा क्योंकि उसका निर्धारण करना मेरा काम नहीं है.

उन्होंने कहा , लेकिन अगर हम फर्क की बात करें तो मैं कहूंगा कि उसकी जीवनशैली अलग थी. हम अलग-अलग स्वभाव के व्यक्ति थे और अलग-अलग हालात का सामना अलग तरीके से किया. मेरे मामले में परिवार की नजरें हमेशा मुझ पर थी जिससे मेरे पैर हमेशा जमीन पर रहे. मैं विनोद के बारे में नहीं कह सकता.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >