वर्ल्ड कप की तैयारी में हम करेंगे आक्रामक प्रदर्शन : कोहली

हैदराबाद : श्रीलंका के साथ खेले जा रहे पांच मैचों की श्रृंखला को जीतने के लिए भारतीय टीम आतुर है. लगातार दो शानदार जीत के बाद श्रीलंका के खिलाफ श्रृंखला जीतने को बेताब भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली ने आज कहा कि टीम 2015 विश्व कप से पहले आक्रामक प्रदर्शन को तत्पर है. […]

हैदराबाद : श्रीलंका के साथ खेले जा रहे पांच मैचों की श्रृंखला को जीतने के लिए भारतीय टीम आतुर है. लगातार दो शानदार जीत के बाद श्रीलंका के खिलाफ श्रृंखला जीतने को बेताब भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली ने आज कहा कि टीम 2015 विश्व कप से पहले आक्रामक प्रदर्शन को तत्पर है.

टीम इंडिया ने पहले वनडे में श्रीलंका को 169 रन से हराने के बाद दूसरा मैच छह विकेट से जीता लेकिन कोहली ने कहा कि हर मैच चुनौतीपूर्ण है. उन्होंने तीसरे वनडे से पहले कहा ,हम हर मैच को नाकआउट की तरह खेलते हैं लिहाजा मैं 2 – 0 के बारे में नहीं सोच रहा. हम हर मैच के लिए रणनीति बनाते हैं और उस पर खरे उतरने की कोशिश करते हैं. विश्व कप से पहले इस तरह की मानसिकता जरूरी है जिसमें नाकआउट मुकाबलों में एक मैच में खराब प्रदर्शन से आप बाहर हो सकते हैं.

पहले दो मैच में शानदार प्रदर्शन के बावजूद कोहली ने कहा , यह मायने नहीं रखता कि दूसरी टीम की ताकत और कमजोरियां क्या है जब तक आप अपने प्रदर्शन पर फोकस रखें. यदि हम अपने प्रदर्शन में सुधार करेंगे तो विरोधी मायने नहीं रखता और यही फलसफा हम अपनाने की कोशिश कर रहे हैं.
कोहली ने कहा , यह एक समूह के रूप में एकजुट रहने की बात है. अपनी ताकतों और कमजोरियों पर काम करने की न कि दूसरी टीम के बारे में सोचने की. अगर हमें खुद पर विश्वास है तो हम हालात का बखूबी सामना कर सकते हैं. उन्होंने कहा कि मिशन विश्व कप अभी शुरू ही हुआ है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >