BCCI में पवार की वापसी, बोर्ड की सालाना बैठक में लेंगे हिस्सा

मुंबई : मुंबई क्रिकेट संघ के अध्यक्ष शरद पवार ने 20 नवंबर को चेन्नई में होने वाली क्रिकेट बोर्ड की सालाना आम बैठक में भाग लेने का फैसला किया है. वह चार साल बाद इसमें हिस्सा लेंगे. एमसीए के संयुक्त सचिव नितिन दलाल ने आज कहा , श्रीमान पवार के नाम का प्रस्ताव कल प्रबंध […]

मुंबई : मुंबई क्रिकेट संघ के अध्यक्ष शरद पवार ने 20 नवंबर को चेन्नई में होने वाली क्रिकेट बोर्ड की सालाना आम बैठक में भाग लेने का फैसला किया है. वह चार साल बाद इसमें हिस्सा लेंगे.

एमसीए के संयुक्त सचिव नितिन दलाल ने आज कहा , श्रीमान पवार के नाम का प्रस्ताव कल प्रबंध समिति की बैठक में सदस्यों ने रखा और उन्होंने इसे स्वीकार कर लिया. वह चार साल बाद बोर्ड की एजीएम में भाग लेंगे.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद के पहले चेयरमैन बने एन श्रीनिवासन बीसीसीआई अध्यक्ष को उच्चतम न्यायालय ने बीसीसीआई अध्यक्ष की भूमिका का निर्वाह करने से रोक दिया था चूंकि इंडियन प्रीमियर लीग सट्टेबाजी और मैच फिक्सिंग मामले में न्यायमूर्ति मुद्गल समिति की जांच जारी थी. समिति ने अब श्रीनिवासन और अन्य के खिलाफ अपनी जांच रिपोर्ट जमा कर दी है.

उच्चतम न्यायालय मामले पर 10 नवंबर को सुनवाई करेगा. आईसीसी के पूर्व अध्यक्ष पवार श्रीनिवासन विरोधी धडे के सरपरस्तों में माने जाते हैं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >