जानें सचिन और अंजलि तेंदुलकर की प्रेम कहानी

मेडिकल की छात्रा अंजलि ने हवाई अड्डे पर जब भारतीय क्रिकेट के वंडर ब्वॉय सचिन तेंडुलकर को देखा, तो वह उनके आकर्षक व्यक्तित्व पर मोहित हो गयी थीं. वह सचिन-सचिन चिल्लाती हुई दौड़ पड़ी, जिससे 17 वर्षीय सचिन को शर्म आ गयी. अंजलि ने कहा, मैं मां को लेने गयी थी और इसके बाद मैंने […]

मेडिकल की छात्रा अंजलि ने हवाई अड्डे पर जब भारतीय क्रिकेट के वंडर ब्वॉय सचिन तेंडुलकर को देखा, तो वह उनके आकर्षक व्यक्तित्व पर मोहित हो गयी थीं. वह सचिन-सचिन चिल्लाती हुई दौड़ पड़ी, जिससे 17 वर्षीय सचिन को शर्म आ गयी. अंजलि ने कहा, मैं मां को लेने गयी थी और इसके बाद मैंने उसे देखा और मेरी दोस्त ने मुझे कहा कि यह भारतीय क्रिकेट का वंडर ब्वॉय है.

मैंने अपनी मित्र से कहा कि वह कितना क्यूट है. उसके बाद मैं उनकी और दौड़ पड़ी और अपनी मां को भूल गयी. अंजलि ने कहा कि इसके बाद वह सचिन का नंबर हासिल करने में सफल रही. उन्होंने कहा, मैंने उन्हें फोन किया और कहा कि मैं अंजलि हूं और आपको हवाई अड्डे पर देखा था. उन्होंने कहा कि उन्हें मेरे बारे में याद है. मैंने पूछा कि मैंने कौन से रंग के कपड़े पहने थे, तो उन्हें याद था कि यह ऑरेंज रंग की टी शर्ट थी.

गौरतलब हो कि सचिन तेंदुलकर ने बुधवार को अपने बायोग्राफी का खुद विमोचन किया. इस मौके पर उन्‍होंने अपनी बेटी सारा की मौजूगी में कोच रमाकांत अचरेकर को बायोग्राफी सौंपी. सचिन के आत्‍मकथा के विमोचन में कई पूर्व खिला‍ड़ी भी मौजूद थे. सचिन ने अपनी किताब में कई अहम खुलासे किये हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >