चोटिल क्लार्क पहला मैच नहीं खेलेंगे

सिडनी : आस्ट्रेलियाई कप्तान माइकल क्लार्क हैमस्ट्रिंग की चोट के कारण जिम्बाब्वे के खिलाफ त्रिकोणीय एक दिवसीय क्रिकेट श्रृंखला के पहले मैच में नहीं खेल सकेंगे. क्लार्क को शुक्रवार को अभ्यास सत्र के दौरान चोट लगी थी. कोच डेरेन लीमैन ने कहा कि वह पूरी तरह से फिट नहीं है लिहाजा पहला मैच नहीं खेल […]

सिडनी : आस्ट्रेलियाई कप्तान माइकल क्लार्क हैमस्ट्रिंग की चोट के कारण जिम्बाब्वे के खिलाफ त्रिकोणीय एक दिवसीय क्रिकेट श्रृंखला के पहले मैच में नहीं खेल सकेंगे. क्लार्क को शुक्रवार को अभ्यास सत्र के दौरान चोट लगी थी. कोच डेरेन लीमैन ने कहा कि वह पूरी तरह से फिट नहीं है लिहाजा पहला मैच नहीं खेल सकेंगे. उन्होंने एक बयान में कहा ,‘‘ माइकल का फिटनेस टेस्ट हुआ और दुर्भाग्य की बात यह है कि वह पूरी तरह से फिट नहीं है लिहाजा पहला मैच नहीं खेल सकेंगे.’’ उनकी गैर मौजूदगी में जार्ज बेली टीम की कमान संभालेंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >