Highlights
Mohammad Amir on Salman Agha: पाकिस्तान को टी20 वर्ल्ड कप 2026 (T20 World Cup 2026) के सुपर 8 के दूसरे मैच में इंग्लैंड से हार का सामना करना पडा है. इंग्लैंड ने यह मुकाबला आखिरी ओवर में 2 विकेट से जीत लिया है और सेमीफाइनल में अपनी जगह बना ली है. इस हार के कारण अब पाकिस्तान का वर्ल्ड कप से बाहर होना लगभग तय हो गया है. इस बीच पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर (Mohammad Amir) ने टीम के मौजूदा टी20 कप्तान सलमान आगा (Salman Agha) के भविष्य को लेकर एक बडी भविष्यवाणी की है.
सलमान आगा नहीं रहेंगे कप्तान
एक पाकिस्तानी शो के दौरान एक क्रिकेट फैन ने पूर्व गेंदबाज मोहम्मद आमिर से एक सीधा सवाल पूछा. फैन ने आमिर से पूछा कि क्या इस टी20 वर्ल्ड कप के खतम होने के बाद भी सलमान अली आगा पाकिस्तान की टी20 टीम के कप्तान बने रहेंगे. इस पर मोहम्मद आमिर ने स्पष्ट जवाब दिया. उन्होंने कहा कि सलमान अली आगा इस टी20 वर्ल्ड कप के बाद पाकिस्तान की टी20 टीम के कप्तान के पद पर नहीं रहेंगे.
सलमान का प्रदर्शन रहा बेहद साधारण
मोहम्मद आमिर ने आगे बताया कि इस टी20 वर्ल्ड कप में सलमान का खेल काफी साधारण रहा है. वह अपनी टीम के लिए गेंद और बल्ले दोनो से ही कोई खास योगदान नहीं दे पा रहे हैं. सलमान आगा ने इस टी20 वर्ल्ड कप में अब तक 5 मैच खेले हैं. इन 5 मैचो में उन्होंने केवल 48 रन बनाए हैं और गेंदबाजी करते हुए सिर्फ 1 विकेट लिया है. इन आंकडो से साफ पता चलता है कि वह इस समय कितने खराब फार्म में चल रहे हैं.
फरहान के अलावा सभी बल्लेबाज रहे फेल
इस मैच की बात करे तो पाकिस्तान की टीम ने टास जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था. पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान की टीम ने 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 164 रन बनाए. पाकिस्तान की तरफ से साहिबजादा फरहान ने सबसे ज्यादा 63 रन की पारी खेली. फरहान को छोडकर पाकिस्तान का कोई भी दूसरा खिलाडी 25 रन का आंकडा भी पार नहीं कर पाया.
हैरी ब्रूक के शतक से इंग्लैंड को मिली जीत
इंग्लैंड की तरफ से गेंदबाजी करते हुए लियाम डासन ने सबसे ज्यादा 3 विकेट लिए. जोफरा आर्चर और जेमी ओवरटन को 2-2 विकेट मिले जबकि आदिल राशिद ने 1 विकेट लिया. इंग्लैंड की टीम को जीत के लिए 165 रन का टारगेट मिला था. इंग्लैंड ने इस टारगेट को 19.1 ओवर में 2 विकेट बाकी रहते हुए हासिल कर लिया. इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए मैच जिताने वाला शतक लगाया. ब्रूक ने सिर्फ 51 गेंदो का सामना करते हुए 100 रन बनाए.
शाहीन के 4 विकेट नहीं आए काम
इस मैच में पाकिस्तान के लिए शाहीन अफरीदी ने काफी अच्छी गेंदबाजी की. शाहीन अफरीदी ने अपनी टीम के लिए 4 विकेट लिए. शाहीन के अलावा मोहम्मद नवाज और उस्मान तारिक ने भी 2-2 विकेट लिए. पाकिस्तान के गेंदबाजो ने मैच को रोमांचक बनाने की पूरी कोशिश की लेकिन वे अपनी टीम को जीत नहीं दिला सके. अंत में इंग्लैंड ने यह मैच जीत लिया.
ये भी पढ़ें-
रिकी पोंटिंग ने टीम इंडिया को चेताया, जिम्बाब्वे के खिलाफ उतारे बेस्ट टीम
इरफान ने की पाक मीडिया की बेइज्जती, T20 WC से पाकिस्तान का पत्ता लगभग साफ
फ्लॉप दामाद शदाब खान के लिए मोहम्मद हफीज से भिड़े ससुर सकलैन मुश्ताक
