IPL के बाद होगा ‘आल-स्टार'' मैच, टीम में इन खिलाड़ियों को मिलेगा मौका, ऐसे होगा चयन

नयी दिल्लीः इंडियन प्रीमियर लीग के 13वें चरण के बाद एक ‘आल स्टार’ मैच का आयोजन किया जायेगा. पहले इस मैच का आयोजन आईपीएल से पहले किया जाना था. ईएसपीएनक्रिकइंफो की रिपोर्ट के अनुसार इस मैच का आयोजन आईपीएल से तीन दिन पहले होना था. आईपीएल 29 मार्च से शुरू होगा और 24 मई को […]

नयी दिल्लीः इंडियन प्रीमियर लीग के 13वें चरण के बाद एक ‘आल स्टार’ मैच का आयोजन किया जायेगा. पहले इस मैच का आयोजन आईपीएल से पहले किया जाना था. ईएसपीएनक्रिकइंफो की रिपोर्ट के अनुसार इस मैच का आयोजन आईपीएल से तीन दिन पहले होना था.
आईपीएल 29 मार्च से शुरू होगा और 24 मई को समाप्त होगा. लेकिन परिचालन संबंधित कारणों से अब यह टूर्नामेंट के अंत में आयोजित किया जायेगा. दो टीमों का फैसला आईपीएल में उनके प्रदर्शन के आधार पर किया जायेगा. हालांकि अभी तक मैच की तारीख और स्थल पर फैसला नहीं हुआ है.
आईपीएल संचालन परिषद के अध्यक्ष ब्रजेश पटेल ने वेबसाइट से कहा, यह मैच टूर्नामेंट के बाद खेला जायेगा. उन्होंने कहा, हम खिलाड़ियों का प्रदर्शन देखेंगे और इसी आधार पर दोनों टीमों को चुना जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >