VIDEO : टीम इंडिया ने न्‍यूजीलैंड के ‘ब्लू स्प्रिंग्स वाटरफ्रंट'' पर बिताया दिन

हैमिल्टन : भारतीय क्रिकेट टीम ने टेस्ट शृंखला से पहले खुद को तरोताजा करने के लिये गुरुवार को न्यूजीलैंड में खूबसूरत ‘ब्लू स्प्रिंग्स वाटरफ्रंट’ पर दिन बिताया. भारतीय टीम ने इस दौरान इस जगह की खूबसूरती का आनंद उठाया और सीनियर विकेटकीपर ऋद्धिमान साहा के अनुसार खिलाड़ी सात से आठ किलोमीटर तक पैदल चले जो […]

हैमिल्टन : भारतीय क्रिकेट टीम ने टेस्ट शृंखला से पहले खुद को तरोताजा करने के लिये गुरुवार को न्यूजीलैंड में खूबसूरत ‘ब्लू स्प्रिंग्स वाटरफ्रंट’ पर दिन बिताया.

भारतीय टीम ने इस दौरान इस जगह की खूबसूरती का आनंद उठाया और सीनियर विकेटकीपर ऋद्धिमान साहा के अनुसार खिलाड़ी सात से आठ किलोमीटर तक पैदल चले जो अच्छा व्यायाम है.

भारत ने दौरे की शुरुआत टी20 शृंखला में जीत दर्ज करके की लेकिन मेजबान टीम ने वापसी करते हुए वनडे शृंखला में उसे 0-3 से शिकस्त दी. भारतीय टीम शुक्रवार से तीन दिवसीय अभ्यास मैच खेलेगी, उससे पहले भारतीय टीम को एक दिन का ब्रेक मिला जिसे उन्होंने ब्लू स्प्रिंग्स पर बिताने का फैसला किया.

खिलाड़ियों का ‘वैलेंटाइन डे’ क्रिकेट की पिच पर गुजरेगा इसलिये कप्तान विराट कोहली ने इस फ्री टाइम का लुत्फ पत्नी अनुष्का के साथ बिताया. युजवेंद्र चहल के बजाय मोहम्मद शमी ने खिलाड़ियों से लाइव कैमरे पर उनके अनुभव पूछे.

युवा शुभमन ने पत्रकारों से कहा, मुझे लगता है कि पूरी टीम का बाहर जाना काफी उत्साह बढ़ाने वाला रहा और मुझे लगता है कि हम एक या डेढ़ घंटे तक पैदल चले. टीम के साथ पैदल चलना और साथ मिलकर फोटो खींचना मजेदार रहा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >