तीसरे वनडे के लिये विलियमसन की वापसी, सोढी और टिकनेर भी टीम में

माउंट मोनगानुई : केन विलियमसन भारत के खिलाफ तीसरा और आखिरी वनडे खेलने के लिये फिट हो गए हैं जबकि कई खिलाड़ियों की चोट से परेशान न्यूजीलैंड ने लेग स्पिनर ईश सोढी और तेज गेंदबाज ब्लेयर टिकनेर को भी टीम में शामिल किया है. न्यूजीलैंड तीन मैचों की शृंखला पहले ही जीत चुका है. विलियमसन […]

माउंट मोनगानुई : केन विलियमसन भारत के खिलाफ तीसरा और आखिरी वनडे खेलने के लिये फिट हो गए हैं जबकि कई खिलाड़ियों की चोट से परेशान न्यूजीलैंड ने लेग स्पिनर ईश सोढी और तेज गेंदबाज ब्लेयर टिकनेर को भी टीम में शामिल किया है.

न्यूजीलैंड तीन मैचों की शृंखला पहले ही जीत चुका है. विलियमसन 29 जनवरी को तीसरे वनडे के बाद से ही टीम से बाहर हैं. उन्हें फील्डिंग के दौरान कंधे में चोट लगी थी. न्यूजीलैंड के कार्यवाहक कोच शेन जर्गेनसन ने कहा, उसने पूरा अभ्यास किया और वह कल खेलेगा. वह पूरी तरह से फिट है. सुबह एक बार और देखेंगे कि रात में कोई दिक्कत तो नहीं हुई.

सोढी और टिकनेर न्यूजीलैंड ए टीम का हिस्सा थे जिसने भारत ए के खिलाफ लिंकन में दूसरा अनधिकृत टेस्ट ड्रॉ खेला. उन्होंने चौथे और आखिरी दिन खेल में हिस्सा नहीं लिया. न्यूजीलैंड के टिम साउदी और मिशेल सेंटनेर पेट में संक्रमण के शिकार हैं जबकि स्काट कुग्लेन को बुखार है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >