टीम इंडिया पर हैमिल्टन वनडे में लगा धीमी ओवर गति के लिये जुर्माना

हैमिल्टन : भारतीय क्रिकेटरों पर बुधवार को न्यूजीलैंड के खिलाफ यहां पहले एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच में धीमी ओवर गति के लिये उनकी मैच फीस का 80 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया. भारत ने यह मैच चार विकेट से गंवाया जिससे मेजबान टीम ने तीन मैचों की शृंखला में 1-0 से बढ़त ले ली. मैच रैफरियों […]

हैमिल्टन : भारतीय क्रिकेटरों पर बुधवार को न्यूजीलैंड के खिलाफ यहां पहले एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच में धीमी ओवर गति के लिये उनकी मैच फीस का 80 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया.

भारत ने यह मैच चार विकेट से गंवाया जिससे मेजबान टीम ने तीन मैचों की शृंखला में 1-0 से बढ़त ले ली. मैच रैफरियों के एमिरेट्स आईसीसी एलीट पैनल के क्रिस ब्राड ने यह जुर्माना लगाया जब विराट कोहली की टीम गेंदबाजी करने के निर्धारित समय में चार ओवर धीमे फेंकने की दोषी पायी गयी.

खिलाड़ियों और खिलाड़ी सहयोगी स्टाफ के लिये आईसीसी आचार संहिता की धारा 2.22 के अनुसार अगर टीम निर्धारित समय में पूरे ओवर गेंदबाजी नहीं कर पाती तो खिलाड़ियों को प्रति ओवर अपनी मैच फीस का 20 प्रतिशत जुर्माने के तौर पर देना होता है.

आईसीसी ने कहा कि कोहली ने जुर्माना स्वीकार कर लिया इसलिये अधिकारिक सुनवाई की जरूरत नहीं पड़ी. मैदानी अंपायर शॉन हेग और लैंगटन रूसेरे, थर्ड अंपायर ब्रुस ओक्सेनफोर्ड और चौथे अंपायर क्रिस ब्राउन ने आरोप तय किये.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >