रोहित ने ''बल्‍लेबाजी किट'' कर दिया था पैक, अचानक खेलना पड़ा सुपर ओवर...

हैमिल्टन : न्यूजीलैंड के खिलाफ बुधवार को यहां तीसरा टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबला टाई रहने के बाद रोहित शर्मा को अपना ‘एब्डोमेन गार्ड’ ढूंढने में पांच मिनट लगे क्योंकि उन्हें मैच के सुपर ओवर में जाने की उम्मीद नहीं थी. भारत के उप कप्तान ने कहा कि न्यूजीलैंड की टीम एक समय शानदार बल्लेबाजी कर रही […]

हैमिल्टन : न्यूजीलैंड के खिलाफ बुधवार को यहां तीसरा टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबला टाई रहने के बाद रोहित शर्मा को अपना ‘एब्डोमेन गार्ड’ ढूंढने में पांच मिनट लगे क्योंकि उन्हें मैच के सुपर ओवर में जाने की उम्मीद नहीं थी.

भारत के उप कप्तान ने कहा कि न्यूजीलैंड की टीम एक समय शानदार बल्लेबाजी कर रही थी जिससे उन्होंने जीत की उम्मीद छोड़ दी थी. रोहित ने कहा, सब कुछ पैक कर दिया गया था. मेरा सारा सामान बैग के अंदर था.

मुझे सारा सामान बाहर निकालना पड़ा. मुझे एब्डोमेन गार्ड ढूंढने में पांच मिनट लगे क्योंकि मुझे नहीं पता था कि यह कहां रखा है. उन्होंने कहा, मेरे कहने का मतलब है कि एक समय वे जिस तरह बल्लेबाजी कर रहे थे हमने कभी नहीं सोचा था कि मैच सुपर ओवर में जाएगा.

ऐसा लग रहा था कि वे आसानी से जीत जाएंगे. रोहित ने कहा कि सुपर ओवर के लिए किसी तरह की ट्रेनिंग नहीं दी जा सकती. उन्होंने कहा, मुझे नहीं पता कि सुपर ओवर के लिए ट्रेनिंग दी जा सकती है या नहीं. हमारे पास जसप्रीत बुमराह के रूप में टी20 विशेषज्ञ है. उसके लिए सुपर ओवर या टी20 मैच का कोई भी ओवर समान है. इसके लिए किसी तरह की ट्रेनिंग की जरूरत नहीं है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >