आइपीएल नीलामी आज : ऑस्ट्रेलियाई सितारों पर होगा ध्यान, युवा भी दौड़ में

कोलकाता : आइपीएल खिलाड़ियों की गुरुवार को यहां होने वाली नीलामी में वेस्टइंडीज और ऑस्ट्रेलिया के विस्फोटक क्रिकेटरों पर बोली लगाने में सभी फ्रेंचाइजी का ध्यान लगा होगा, लेकिन कुछ युवा भी बड़े करार हासिल कर सकते हैं. इस लुभावनी फ्रेंचाइजी लीग का 13वां सत्र इसलिए भी अहमियत रखता है, क्योंकि 2020 में ही टी-20 […]

कोलकाता : आइपीएल खिलाड़ियों की गुरुवार को यहां होने वाली नीलामी में वेस्टइंडीज और ऑस्ट्रेलिया के विस्फोटक क्रिकेटरों पर बोली लगाने में सभी फ्रेंचाइजी का ध्यान लगा होगा, लेकिन कुछ युवा भी बड़े करार हासिल कर सकते हैं. इस लुभावनी फ्रेंचाइजी लीग का 13वां सत्र इसलिए भी अहमियत रखता है, क्योंकि 2020 में ही टी-20 विश्व कप आयोजित किया जाना है. हालांकि इसमें फ्रेंचाइजी टीमों को अपने खर्च पर लगाम कसनी होगी. नीलामी के पूल में सबसे युवा खिलाड़ी अफगानिस्तान का नूर अहमद है, जिसकी उम्र 14 साल और 350 दिन है.

बड़ी राशि से अन्य फ्रेंचाइजी नीलामी में हेटमायेर को चुन सकती है, जो पहली बार कोलकाता में की जायेगी. वेस्टइंडीज के एक अन्य खिलाड़ी केसरिक विलियम्स पर भी दिलचस्प बोली लगने की उम्मीद है. विश्व कप टीम का हिस्सा रहने वाले ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटरों ने 2019 नीलामी से बाहर रहने का फैसला किया था, लेकिन टी-20 विश्व कप को ध्यान में रखते हुए वे इसमें शामिल होंगे.

कैप्ड प्लेयर

बेस प्राइस कुल भारतीय विदेशी

2 करोड़ 07 00 07

1.5 करोड़ 10 01 9

1 करोड़ 23 03 20

75 लाख 16 00 16

50 लाख 78 09 69

अनकैप्ड प्लेयर

बेस प्राइस कुल भारतीय विदेशी

40 लाख 7 01 06

30 लाख 8 05 03

20 लाख 183 167 16

332 क्रिकेटरों की नीलामी होगी

186 भारतीय क्रिकेटर इस सूची में हैं

03 क्रिकेटर एसोसिएट देश के

ये बिक सकते हैं महंगे (बेस प्राइस करोड़ )

ग्लेन मैक्सवेल 02

जेसन रॉय 1.5

क्रिस लिन 02

शिमरोन हेटमायेर 0.50

सैम करेन 01

डेविड मिलर 0.75

अनकैप्ड प्लेयर भी चौंकाने के लिए तैयार, बेस प्राइस : 20 लाख रुपये

यशस्वी जायसवाल, रविश्रीनिवासन साई किशोर, प्रियम गर्ग, रोहन कदम, शाहरुख खान

अब तक के सबसे महंगे क्रिकेटर

सत्र क्रिकेटर (खरीदा) बिके (रुपये में)

2008 महेंद्र सिंह धौनी (चेन्नई सुपर किंग्स) 9.5 करोड़

2009 केविन पीटरसन (रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु) 9.8 करोड़

2009 एंड्रयू फ्लिंटॉफ (चेन्नई सुपर किंग्स) 9.8 करोड़

2010 कीरोन पोलार्ड (मुंबई इंडियंस) 3.5 करोड़

2011 गौतम गंभीर (कोलकाता नाइट राइडर्स) 11.04 करोड़

2012 रवींद्र जडेजा (चेन्नई सुपर किंग्स) 12 करोड़

2013 ग्लेन मैक्सवेल (मुंबई इंडियंस) 5.3 करोड़

2014 युवराज सिंह (रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु) 14 करोड़

2015 युवराज सिंह (दिल्ली डेयरडेविल्स) 16 करोड़

2016 शेन वॉटसन (रायल चैलेंजर्स बेंगलुरु) 9.5 करोड़

2017 बेन स्टोक्स (राइजिंग पुणे सुपरजाएंट्स) 14.5 करोड़

2018 बेन स्टोक्स (राजस्थान रॉयल्स) 12.5 करोड़

2019 जयदेव उनादकट (राजस्थान रॉयल्स) 8.4 करोड़

2019 वरुण चक्रवर्ती (किंग्स इलेवन पंजाब) 8.4 करोड़

पहली बार कोलकाता में इस बार गुरुवार को दोपहर के समय खिलाड़ियों की नीलामी शुरू होगी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >