INDvsSA : दिग्गज ऑफ स्पिनर अश्विन ने रचा इतिहास, मुरलीधरन के वर्ल्ड रिकॉर्ड की बराबरी की

विशाखापत्तनम : भारतीय टीम के दिग्गज ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने टेस्ट क्रिकेट में एक नया इतिहास रच दिया है. वे दुनिया के संयुक्त रूप से पहले खिलाड़ी बन गये हैं, जिन्होंने टेस्ट क्रिकेट में सबसे तेज 350 विकेट पूरा करने का काम किया. साउथ अफ्रीका के खिलाफ विशाखापत्तनम के मैदान पर 8वां विकेट चटकाते […]

विशाखापत्तनम : भारतीय टीम के दिग्गज ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने टेस्ट क्रिकेट में एक नया इतिहास रच दिया है. वे दुनिया के संयुक्त रूप से पहले खिलाड़ी बन गये हैं, जिन्होंने टेस्ट क्रिकेट में सबसे तेज 350 विकेट पूरा करने का काम किया. साउथ अफ्रीका के खिलाफ विशाखापत्तनम के मैदान पर 8वां विकेट चटकाते ही उन्होंने यह इतिहास रचा.

अश्विन ने रविवार को अपने 66वें टेस्ट में सबसे तेज 350 विकेट हासिल करने के श्रीलंका के महान स्पिनर मुथैया मुरलीधरन के रिकार्ड की बराबरी की. मेहमान टीम के खिलाफ पहले टेस्ट की पहली पारी में 27वीं बार पारी में पांच या इससे अधिक विकेट चटकाने वाले अश्विन ने पांचवें दिन थ्यूनिस डि ब्रून को बोल्ड करके यह उपलब्धि हासिल की.

सुबह के सत्र में अश्विन ने पांचवीं गेंद पर ही भारत को पहली सफलता दिलायी. साउथ अफ्रीका की टीम 395 रन के लक्ष्य का पीछा कर रही थी. दिसंबर 2018 के बाद पहला अंतरराष्ट्रीय मैच खेल रहे अश्विन अगस्त-सितंबर में वेस्टइंडीज में दो टेस्ट की शृंखला में नहीं खेले थे और इस दौरान बायें हाथ के स्पिनर रविंद्र जडेजा को टीम में प्राथमिकता दी गयी थी.
मौजूदा शृंखला के पहले टेस्ट से पूर्व कप्तान विराट कोहली ने हालांकि कहा था कि घरेलू हालात में अश्विन भारतीय टीम की पसंद बने हुए हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >