थाई महिला क्रिकेट टीम ने लगातार मैच जीतने का ऑस्ट्रेलियाई रिकार्ड तोड़ा

दुबई : थाईलैंड की महिला क्रिकेट टीम ने लगातार 17 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच जीतकर नया विश्व रिकार्ड बनाया है. नीदरलैंड में चल रही चार देशों की शृंखला के पांचवें मैच में थाइलैंड ने मेजबान टीम को 54 रन पर ढेर कर दिया और केवल आठ ओवर में लक्ष्य हासिल करके जीत दर्ज की. इस शृंखला […]

दुबई : थाईलैंड की महिला क्रिकेट टीम ने लगातार 17 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच जीतकर नया विश्व रिकार्ड बनाया है. नीदरलैंड में चल रही चार देशों की शृंखला के पांचवें मैच में थाइलैंड ने मेजबान टीम को 54 रन पर ढेर कर दिया और केवल आठ ओवर में लक्ष्य हासिल करके जीत दर्ज की.

इस शृंखला की दो अन्य टीमें आयरलैंड और स्कॉटलैंड हैं. आईसीसी के अनुसार थाईलैंड ने ऑस्ट्रेलियाई महिला टीम का रिकार्ड तोड़ा जिसने मार्च 2014 से अगस्त 2015 तक लगातार 16 मैच जीते थे.

इस प्रारूप में तीन अन्य टीमों ने लगातार दस या इससे अधिक मैच जीते हैं. इनमें इंग्लैंड और जिम्बाब्वे (दोनों 14) और न्यूजीलैंड (12) शामिल हैं. थाईलैंड ने जुलाई 2018 से अपना विजय अभियान शुरू किया था. उसने इस दौरान संयुक्त अरब अमीरात को सर्वाधिक तीन बार हराया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >