VIDEO : BCCI ने ट्‌वीट कर बताया कैसा रहा सेमीफाइनल तक भारत का सफर

मैनचेस्टर : आज विश्वकप 2019 का पहला सेमीफाइनल भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला जायेगा. बीसीसीआई ने विश्वकप में भारत के सफर को एक वीडियो के जरिये दिखाया है. भारत ने पहला लीग मैच पांच जून को दक्षिण अफ्रीका के साथ खेला था. इस वीडियो में भारत के हर मैच को दर्शाया गया है और […]

मैनचेस्टर : आज विश्वकप 2019 का पहला सेमीफाइनल भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला जायेगा. बीसीसीआई ने विश्वकप में भारत के सफर को एक वीडियो के जरिये दिखाया है. भारत ने पहला लीग मैच पांच जून को दक्षिण अफ्रीका के साथ खेला था. इस वीडियो में भारत के हर मैच को दर्शाया गया है और यह बताया गया है कि किस तरह भारत सेमीफाइनल तक पहुंचा है.

विश्वकप के प्वाइंट टेबल में भारत शीर्ष पर मौजूद है. भारत ने नौ मैच खेला, सात जीता, एक हारा और एक में निर्णय नहीं हो पाया था. भारत के कुल अंक 15 हैं. वहीं न्यूजीलैंड ने नौ मैच खेला पांच जीता, तीन हारा और एक में फैसला नहीं हो पाया था. लीग मैच में भारत और न्यूजीलैंड के बीच मुकाबला नहीं हो पाया था, बारिश ने उस मैच को धो दिया था. आज के मैच में भी बारिश के आसार हैं, लेकिन क्रिकेट के फैंस यह चाहते हैं कि मैच हो और वे मैच का आनंद लें. देखें सेमीफाइनल तक कैसा रहा भारत का सफर-

सेमीफाइनल आज : भारत का पलड़ा भारी, पहली बार भिड़ेंगे भारत और न्यूजीलैंड, रोहित पर रहेंगी सभी की निगाहें

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >