बारिश से मैच रद्द हुआ, तो भी फाइनल खेलेगा भारत

नयी दिल्ली : भारत-न्यूजीलैंड के बीच मंगलवार को मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड में वर्ल्ड कप का पहला सेमीफाइनल खेला जायेगा. बारिश के कारण जिस तरह भारत-न्यूजीलैंड का लीग मैच रद्द हुआ था, उसी तरह सेमीफाइनल भी रद्द होने की आशंका है. मौसम एजेंसी एक्यूवेदर डॉट कॉम के अनुसार मंगलवार को मैनचेस्टर में बारिश की 60% […]

नयी दिल्ली : भारत-न्यूजीलैंड के बीच मंगलवार को मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड में वर्ल्ड कप का पहला सेमीफाइनल खेला जायेगा. बारिश के कारण जिस तरह भारत-न्यूजीलैंड का लीग मैच रद्द हुआ था, उसी तरह सेमीफाइनल भी रद्द होने की आशंका है. मौसम एजेंसी एक्यूवेदर डॉट कॉम के अनुसार मंगलवार को मैनचेस्टर में बारिश की 60% आशंका है.
इस दिन बारिश की वजह से मैच नहीं होता है, तो दोनों टीमें रिजर्व डे यानी 10 जुलाई को मैच खेलेंगी. बुधवार को भी यहां बारिश की 65% संभावना है. अगर बारिश की वजह से दोनों दिन मैच नहीं होता है और बिना टॉस किये ही रद्द होता है, तो ज्यादा पॉइंट्स होने की वजह से टीम इंडिया फाइनल में पहुंच जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >