भारत-श्रीलंका विश्व कप मैच के बाद संन्यास लेगा यह शख्स
Copied link
लीड्स : इंग्लैंड के इयान गोल्ड भारत और श्रीलंका के बीच हेंडिग्ले में चल रहे विश्व कप मैच के बाद अपने अंपायरिंग करियर को खत्म कर देंगे. आईसीसी ने इसकी जानकारी दी. गोल्ड ने अपने करियर में 74 टेस्ट में अंपायरिंग की है, जबकि भारत बनाम श्रीलंका मैच उनका 140वां वनडे होगा.गोल्ड चौथे आईसीसी पुरुष […]
लीड्स : इंग्लैंड के इयान गोल्ड भारत और श्रीलंका के बीच हेंडिग्ले में चल रहे विश्व कप मैच के बाद अपने अंपायरिंग करियर को खत्म कर देंगे.
आईसीसी ने इसकी जानकारी दी. गोल्ड ने अपने करियर में 74 टेस्ट में अंपायरिंग की है, जबकि भारत बनाम श्रीलंका मैच उनका 140वां वनडे होगा.गोल्ड चौथे आईसीसी पुरुष विश्व कप में अंपायरिंग कर रहे हैं और वह मोहाली में भारत और पाकिस्तान के बीच 2011 विश्व कप सेमीफाइनल में अंपायरिंग करने वाले अधिकारियों में से एक थे.