भारत को निचले क्रम की बल्लेबाजी में करना होगा सुधार : क्लाइव लायड

बर्मिंघम : वेस्टइंडीज के महान बल्लेबाज क्लाइव लायड का मानना है कि भारत इस विश्व कप की सर्वश्रेष्ठ टीमों में से है, लेकिन विराट कोहली की टीम को नाकआउट चरण से पहले अपने बल्लेबाजी के निचले क्रम को मजबूत करना होगा. बल्लेबाजी में भारत सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा और कप्तान विराट कोहली पर काफी निर्भर […]

बर्मिंघम : वेस्टइंडीज के महान बल्लेबाज क्लाइव लायड का मानना है कि भारत इस विश्व कप की सर्वश्रेष्ठ टीमों में से है, लेकिन विराट कोहली की टीम को नाकआउट चरण से पहले अपने बल्लेबाजी के निचले क्रम को मजबूत करना होगा.

बल्लेबाजी में भारत सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा और कप्तान विराट कोहली पर काफी निर्भर है. महेंद्र सिंह धौनी समेत मध्यक्रम के बल्लेबाज अभी तक नाकाम रहे हैं. भारत को इंग्लैंड के खिलाफ आखिरी पांच ओवर में 71 रन चाहिये थे, लेकिन वे 39 रन ही बना सके.

वेस्टइंडीज को 1975 और 1979 में विश्व कप दिलाने वाले पूर्व कप्तान लायड ने आईसीसी के लिये अपने कालम में लिखा, भारत के सामने चयन की दुविधा है. इंग्लैंड ने उसके स्पिनरों के खिलाफ आक्रामक बल्लेबाजी की. भारत को अपने निचले क्रम के बल्लेबाजों को मजबूत बनाना होगा.

लायड ने भारत और ऑस्ट्रेलिया की तारीफ करते हुए कहा , ऑस्ट्रेलिया सेमीफाइनल में पहुंच ही चुका है और भारत पहुंचने वाला है. उन्होंने कहा , दोनों टीमें विश्व कप में लाजवाब रही है. उन्होंने हालात को बेहतर समझा जो यहां जरूरी है. यहां के विकेटों पर उन्हें कोई परेशानी नहीं आई.

वेस्टइंडीज के प्रदर्शन के बारे में उन्होंने कहा , मेरी टीम के लिये यह टूर्नामेंट ‘अगर ऐसा होता तो ‘ वाला रहा और श्रीलंका से मिली हार उसकी मिसाल है. निकोलस पूरन अच्छा खेल रहा था, लेकिन गलत समय पर आउट हो गया. उम्मीद है कि टीम गलतियों से सीखेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >