13 साल के वैभव सूर्यवंशी ने मचाया तहलका, चौके-छक्के में डील कर दहलाया सारा मैदान, Video

IPL 2025: आईपीएल 2025 की नीलामी में इस बार के सबसे बड़े आकर्षण में 13 साल के वैभव सूर्यवंशी भी रहे. राजस्थान रायल्स ने उन्हें 1.10 करोड़ रुपये में खरीद कर तहलका मचा दिया. वे सबसे कम उम्र के आईपीएल खिलाड़ी भी बन गए. अब राजस्थान रायल्स के प्री टूर्नामेंट कैंप में चौके-छक्के बरसाकर तहलका मचा दिया है.

IPL 2025: राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) के 13 वर्षीय बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने इतिहास रच सकते हैं. वह इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में खेलने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बन सकते हैं. इससे पहले जयपुर में प्रशिक्षण सत्र के दौरान वैभव ने अपनी फ्रैंचाइजी के अभियान की शुरुआत से पहले कई आक्रामक शॉट लगाए, जिससे उनके आत्मविश्वास और प्रतिभा की झलक साफ नजर आई. आईपीएल 2025 में राजस्थान रॉयल्स का पहला मैच 23 मार्च को हैदराबाद के राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के खिलाफ होगा.

वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Suryavanshi) ने अपनी ‘पावर हिटिंग’ से कई जबरदस्त शॉट्स लगाए. राजस्थान रॉयल्स ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर वैभव का एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें वह चौके और छक्के में डील करते हुए नजर आ रहे हैं. इस वीडियो के साथ कैप्शन दिया गया है कि वैभव का खेल “धूम धड़ाका” करने के लिए तैयार है. Vaibhav Suryvanshi hits during training session.

इससे पहले, जियो हॉटस्टार पर ‘सुपरस्टार’ कार्यक्रम के दौरान आरआर के कप्तान संजू सैमसन ने वैभव की जमकर तारीफ की. सैमसन ने कहा, “मेरे लिए, सलाह देने के बजाय, मैं पहले देखना पसंद करता हूँ – एक युवा अपना क्रिकेट कैसे खेलना चाहता है, उसे क्या पसंद है, और उसे मुझसे किस तरह का समर्थन चाहिए. फिर, मैं उसके हिसाब से काम करता हूँ. वैभव बहुत आत्मविश्वास से भरा हुआ दिखता है; वह अकादमी में मैदान से छक्के उड़ा रहा था. लोग पहले से ही उसकी पावर-हिटिंग के बारे में बात कर रहे थे. आप और क्या माँग सकते हैं? यह सब उसकी ताकत को समझने, उसका समर्थन करने और एक बड़े भाई की तरह उसके लिए मौजूद रहने के बारे में है.” Vaibhav Suryanshi unleashes “dhoom dhadaka”.

वैभव ने पिछले साल सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के दौरान बिहार के लिए अपना टी20 डेब्यू किया था. इसके बाद राजस्थान रॉयल्स ने आईपीएल नीलामी में उन पर 1.10 करोड़ रुपये की बोली लगाई थी, जो सबसे बड़ी नीलामी सरप्राइज में से एक थी. संजू ने आगे कहा, “मुख्य बात यह है कि उसे सर्वश्रेष्ठ रखा जाए और एक आरामदायक माहौल प्रदान किया जाए, जिसके लिए राजस्थान रॉयल्स (RR) जाना जाता है. हम ड्रेसिंग रूम में सकारात्मक माहौल सुनिश्चित करते हैं और अपने खिलाड़ियों का समर्थन करते हैं. आप कभी नहीं जानते- हो सकता है कि वह कुछ सालों में भारत के लिए खेलना शुरू कर दे. मुझे लगता है कि वह आईपीएल के लिए तैयार है. वह यहां-वहां कुछ ठोस पंच लगाने में सक्षम दिखता है. देखते हैं भविष्य में क्या होता है.”

27 मार्च, 2011 को बिहार में जन्मे वैभव आईपीएल के इतिहास में सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बन गए हैं. उन्होंने जनवरी 2024 में बिहार के लिए प्रथम श्रेणी क्रिकेट में डेब्यू किया था, जब उनकी उम्र सिर्फ़ 12 साल और 284 दिन थी. इससे पहले, वह चेन्नई में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत अंडर-19 टीम का हिस्सा थे, जहां उन्होंने 58 गेंदों में शतक जड़कर अपनी काबिलियत साबित की थी.

इसे भी पढ़ें: पाकिस्तानी गेंदबाज पर चला ICC का चाबुक, मैदान पर धक्का मुक्की करने पर लगा तगड़ा जुर्माना

इसे भी पढ़ें: न आप हमारी कहो, न मैं आपका जिक्र करूं! न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री ने पीएम मोदी से ऐसा क्यों कहा?

इसे भी पढ़ें: जैसा करोगे वैसा भरोगे! हैरी ब्रूक पर लगा IPL बैन, तो इंग्लैंड का यह दिग्गज बोला- ये तो होना ही था

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >