अफगानिस्तान के खिलाफ धौनी-जाधव की बल्लेबाजी से खुश नहीं थे सचिन

अफगानिस्तान के खिलाफ धीमी बल्लेबाजी साउथंपटन : मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंडुलकर ने अफगानिस्तान के खिलाफ भारत की धीमी बल्लेबाजी पर निराशा जताते हुए कहा कि महेन्द्र सिंह धौनी और केदार जाधव सहित मध्यक्रम में सकारात्मक बल्लेबाजी की कमी दिखी. अफगानिस्तान के स्पिनरों के सामने भारतीय मध्यक्रम रन बनाने के लिए संघर्ष करता दिखा और दो […]

अफगानिस्तान के खिलाफ धीमी बल्लेबाजी
साउथंपटन : मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंडुलकर ने अफगानिस्तान के खिलाफ भारत की धीमी बल्लेबाजी पर निराशा जताते हुए कहा कि महेन्द्र सिंह धौनी और केदार जाधव सहित मध्यक्रम में सकारात्मक बल्लेबाजी की कमी दिखी. अफगानिस्तान के स्पिनरों के सामने भारतीय मध्यक्रम रन बनाने के लिए संघर्ष करता दिखा और दो बार की चैंपियन टीम शनिवार को यहां 50 ओवर में आठ विकेट पर 224 रन ही बना सकी.
तेंडुलकर ने कहा कि मुझे थोड़ा निराशा हुई, यह बेहतर हो सकता था. मुझे केदार और धौनी की साझेदारी से भी निराशा हुई, जो काफी धीमी थी. हमने स्पिन गेंदबाजी के खिलाफ 34 ओवर बल्लेबाजी की और 119 रन बनाये. यह एक ऐसा पहलू है, जहां हम बिल्कुल भी सहज नहीं दिखे. सकारात्मक रवैये की कमी दिखी. धौनी और जाधव ने पांचवें विकेट लिए 84 गेंद में सिर्फ 57 रन की साझेदारी की जिसमें धौनी का योगदान 36 गेंद में 24 रन, जबकि जाधव ने इस दौरान 48 गेंद में 31 रन बनाये.
तेंडुलकर ने कहा कि हर ओवर में दो तीन से अधिक डॉट गेंद हो रही थी. कोहली पारी के 38वें ओवर में आउट हुए और 45वें ओवर तक भारतीय टीम ज्यादा रन नहीं बना सकी. मध्यक्रम के बल्लेबाजों को हालांकि अभी तक ज्यादा मौके नहीं मिले हैं, जिससे वे दबाव में थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >