#CWC2019 SLvsPAK : बारिश ने श्रीलंका-पाकिस्‍तान मैच पर फेरा पानी, एक-एक अंक से करना होगा संतोष

ब्रिस्टल : पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच शुक्रवार को यहां बारिश के कारण आईसीसी क्रिकेट विश्व कप मैच रद्द हो गया. जिससे दोनों टीमों को एक एक अंक मिला. बारिश के कारण मैदान खेलने लायक नहीं था. अंपायर नाइजेल लोंग और इयान गोल्ड ने मैदान का दो बार मुआयना करने के बाद स्‍थानीय समय शाम […]

ब्रिस्टल : पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच शुक्रवार को यहां बारिश के कारण आईसीसी क्रिकेट विश्व कप मैच रद्द हो गया. जिससे दोनों टीमों को एक एक अंक मिला. बारिश के कारण मैदान खेलने लायक नहीं था. अंपायर नाइजेल लोंग और इयान गोल्ड ने मैदान का दो बार मुआयना करने के बाद स्‍थानीय समय शाम तीन बजकर 46 मिनट पर इसे रद्द करने का फैसला किया, इससे दोनों टीमों ने दो अंक बांट लिये.

आसमान पर तब भी बादल छाये हुए थे जब 20-20 ओवर का मैच कराने के लिए मैदान का अंतिम मुआयना हुआ. पाकिस्तान और श्रीलंका दोनों ने एक मैच जीता है और एक मैच गंवाया है. पाकिस्तान को शुरूआती मैच में वेस्टइंडीज से सात विकेट से हार का सामना करना पड़ा था जबकि उसने प्रबल दावेदार इंग्लैंड को 14 रन से शिकस्त दी थी.

श्रीलंकाई टीम न्यूजीलैंड से 10 विकेट से हार गयी थी लेकिन उसने अफगानिस्तान पर 34 रन की जीत से अपना अभियान फिर पटरी पर वापस कराया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >