World Cup 2019: दूसरे देशों के खिलाड़ियों के दम पर चमक रही इंग्लैंड की किस्मत

नेशनल कंटेंट सेल-दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ जीत में रहा बड़ा योगदानविश्व कप में इस बार कई क्रिकेटर ऐसे हैं, जिनका जन्म जिस देश में हुआ है, उससे नहीं दूसरे देश से खेल रहे हैं. इनमें से मेजबान इंग्लैंड भी ऐसी टीम है, जो इन विदेशी क्रिकेटरों के दम पर अपनी किस्मत चमका रही हैं. कप्तान […]

नेशनल कंटेंट सेल
-दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ जीत में रहा बड़ा योगदान

विश्व कप में इस बार कई क्रिकेटर ऐसे हैं, जिनका जन्म जिस देश में हुआ है, उससे नहीं दूसरे देश से खेल रहे हैं. इनमें से मेजबान इंग्लैंड भी ऐसी टीम है, जो इन विदेशी क्रिकेटरों के दम पर अपनी किस्मत चमका रही हैं. कप्तान मोर्गन, ओपनर जेसन रॉय, बेन स्टोक्स सहित कई क्रिकेटर इंग्लैंड टीम से खेल रहे हैं, जो विदेशी हैं.

मोर्गन, जन्म-आयरलैंड
^57 रन की पारी खेली थी इंग्लैंड के कप्तान मोर्गन ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ विश्व कप के पहले मैच में
इंग्लैंड के कप्तान मोर्गन का जन्म आयरलैंड में हुआ था. वह आयरलैंड टीम से अंतरराष्ट्रीय मैच खेल चुके हैं. हालांकि वर्तमान में इंग्लैंड टीम के कप्तान हैं और कई वर्षों से इंग्लैंड टीम में अहम योगदान दे रहे हैं. अब तक 223 वनडे खेला है व 7034 रन बनाये हैं.

जेसन रॉय, जन्म-द अफ्रीका
-54 रन की पारी खेली थी जेसन रॉय ने द अफ्रीका के खिलाफ विश्व कप के पहले मैच में व टीम को अच्छी शुरुआत दिलायी थी.
दक्षिण अफ्रीका के डरबन में जन्में जेसन रॉय 10 वर्ष की उम्र में ब्रिटेन चले आये थे और इनका परिवार यहीं बस गया. इंग्लैंड की ओर से 2014 से खेल रहे हैं और टीम के शानदार ओपनर हैं. अब तक 77 मैच खेला है और 2992 रन बनाये हैं.

टॉम करेन, जन्म-जिंबाब्वे

-27 विकेट अब तक झटके हैं करेन ने इंग्लैंड की ओर से और टीम के अच्छे गेंदबाज माने जाते हैं, कई मैचों में जीत दिलायी है.
जिंबाब्वे के स्टार खिलाड़ी केविन करेन के बेटे टॉम करेन का जन्म जिंबाब्वे में हुआ था, लेकिन इनके पिता ब्रिटेन के क्लब से क्रिकेट खेलने लगे और ये अब ऑलराउंडर के तौर पर विश्व कप में इंग्लैंड टीम के सदस्य हैं. विश्व कप अभ्यास मैचों में खेला था.

आर्चर, जन्म-वेस्टइंडीज

-03 महत्वपूर्ण विकेट झटके थे दक्षिण अफ्रीका के विश्व कप के पहले मैच में आर्चर ने. हाल ही में इंग्लैंड टीम में इनको शामिल किया गया है.
वेस्टइंडीज में जन्मे आर्चर तेज गेंदबाज हैं. इस बार आइपीएल में शानदार प्रदर्शन करने के इनका चयन विश्व कप के लिए इंग्लैंड टीम में हुआ है. आर्चर वेस्टइंडीज अंडर-19 टीम के सदस्य रह चुके हैं, लेकिन अव्यवस्था के कारण इन्होंने इंग्लैंड को चुना.

बेन स्टोक्स, जन्म-न्यूजीलैंड

-89 रन की पारी खेली थी विश्व कप के पहले मैच में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ व दो विकेट झटकने में भी सफल रहे थे.
दुनिया के इस महान ऑलराउंडर का जन्म न्यूजीलैंड में हुआ था. इनके पिता न्यूजीलैंड की ओर से अंतरराष्ट्रीय रग्बी मैच में खेल चुके हैं. हालांकि युवावस्था में स्टोक्स इंग्लैंड में बस गये और वहीं से क्रिकेट खेल रहे हैं. इंग्लैंड के स्टार क्रिकेटर हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >