आईपीएल में घरेलू टीम के लिये खेलना हमेशा विशेष होता है: इशांत

नयी दिल्ली: भारतीय तेज गेंदबाज इशांत शर्मा ने कहा कि इंडियन प्रीमियर लीग में अपनी घरेलू टीम के लिये खेलना हमेशा विशेष होता है. आईपीएल के शुरू होने के बाद पहली बार वह अपनी घरेलू टीम दिल्ली कैपिटल्स के लिये खेलेंगे. बीते समय में वह डेक्कन चार्जर्स, किंग्स इलेवन पंजाब, कोलकाता नाइटराडर्स, राइजिंग पुणे सुपरजाइंट्स […]

नयी दिल्ली: भारतीय तेज गेंदबाज इशांत शर्मा ने कहा कि इंडियन प्रीमियर लीग में अपनी घरेलू टीम के लिये खेलना हमेशा विशेष होता है. आईपीएल के शुरू होने के बाद पहली बार वह अपनी घरेलू टीम दिल्ली कैपिटल्स के लिये खेलेंगे. बीते समय में वह डेक्कन चार्जर्स, किंग्स इलेवन पंजाब, कोलकाता नाइटराडर्स, राइजिंग पुणे सुपरजाइंट्स और सनराइजर्स हैदराबाद के लिये खेल चुके हैं .

इशांत ने इंस्टाग्राम पर वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा, ‘‘मेरे लिये, फिरोजशाह कोटला एक मैदान से कहीं ज्यादा है क्योंकि यहीं से मेरा करियर शुरू हुआ था. मैंने अंडर-17 के स्तर से लेकर सभी मैच यहां खेले. मेरी यहां कई यादें जुड़ी हैं. ” उन्होंने कहा, ‘‘मेरे लिये ही नहीं बल्कि जो दिल्ली का प्रतिनिधित्व करते हैं, उनके लिये कोटला यादगार स्टेडियम है क्योंकि यहीं से सबकुछ शुरू हुआ. यहीं से ही हमने अपने देश का प्रतिनिधित्व करने का सफर शुरू किया. ” दिल्ली कैपिटल्स ने 1.10 करोड़ रूपये में इशांत को खरीदा जिन्होंने 76 आईपीएल मैचों में 58 विकेट चटकाये हैं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >