दुबे की क्या गलती? ICC की टीम में जगह नहीं मिलने पर भड़के फैंस

T20 World Cup: आईसीसी ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 की बेस्ट टीम का ऐलान कर दिया है. इस टीम में भारत के संजू सैमसन, ईशान किशन, हार्दिक पंड्या और जसप्रीत बुमराह शामिल हैं. लेकिन पूरे टूर्नामेंट में दमदार प्रदर्शन करने वाले शिवम दुबे को इस टीम में जगह नहीं मिली है. इससे फैंस नाराज दिख रहे हैं.

T20 World Cup: भारत ने न्यूजीलैंड को हराकर टी20 वर्ल्ड कप 2026 का खिताब जीत लिया है. टीम इंडिया ने रिकॉर्ड तीसरी बार इस ट्रॉफी पर अपना कब्जा जमाया है. टूर्नामेंट के खत्म होने के बाद आईसीसी ने ‘टीम ऑफ द टूर्नामेंट’ का ऐलान कर दिया है. आईसीसी की इस बेस्ट 11 टीम में भारत के 4 खिलाड़ियों को चुना है. लेकिन अपने प्रदर्शन से मैच पलटने वाले शिवम दुबे को इस टीम में जगह नहीं मिली है.

ICC की टीम में 4 भारतीय शामिल 

ICC की ओर से चुनी गई बेस्ट 11 टीम में भारतीय खिलाड़ियों का दबदबा है. इस टीम में विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन, ईशान किशन, ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या और तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह का नाम शामिल है. इन सभी ने पूरे टूर्नामेंट में बढ़िया खेल दिखाया है. लेकिन टीम इंडिया की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले शिवम दुबे का नाम इस लिस्ट में नहीं है. दुबे को टीम में नहीं रखने के कारण भारतीय क्रिकेट फैंस काफी नाराज हैं.

टी20 वर्ल्ड कप में दुबे के आंकड़े

भले ही शिवम दुबे टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में नहीं दिखे, लेकिन टीम की जीत में उनका योगदान बहुत बड़ा है. दुबे ने इस वर्ल्ड कप की 9 पारियों में 39.17 की औसत के साथ रन बनाए. उनका स्ट्राइक रेट 169.06 का रहा. उन्होंने अपने बल्ले से कुल 235 रन बनाए और पूरे टूर्नामेंट में 17 छक्के भी जड़े.

मुश्किल समय में खेली मैच जिताने वाली पारियां

जब भी टीम इंडिया फंसी हुई थी या आखिरी ओवरों में तेजी से रन बनाने की जरूरत थी, तब शिवम दुबे ने आकर जिम्मेदारी ली. वेस्टइंडीज के खिलाफ अहम मैच में उन्होंने जरूरी समय पर दो चौके लगाकर टीम को राहत दी. इसके बाद इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल में उन्होंने केवल 25 गेंदों का सामना करते हुए 43 रन की पारी खेली. फाइनल मुकाबले में न्यूजीलैंड के खिलाफ भी उन्होंने सिर्फ 8 गेंदों में 26 रन बना दिए. मैच के आखिरी ओवर में उनके बनाए 24 रनों ने न्यूजीलैंड को पूरी तरह से खेल से बाहर कर दिया था.

सोशल मीडिया पर फैंस का रिएक्शन

ICC की द्वारा जैसे ही टी20 वर्ल्ड कप 2026 की बेस्ट टीम का ऐलान हुआ उसके बाद शिवम दुबे का नाम नहीं होने पर फैंस नाखुश दिए. इसके बाद से सोशल मीडिया पर फैंस अपनी प्रतिक्रिया देते नजर आ रहे हैं. एक यूजर ने पोस्ट कर लिखा है हर हीरो को सबसे ज्यादा तालियां नहीं मिलती. इसके अलावा भी अन्य फैंस अपने-अपने इमोशन पोस्ट और रिएक्शन के जरिए दिखा रहे हैं.

ICC टी20 वर्ल्ड कप 2026 की पूरी टीम 

आईसीसी ने अपनी टीम में इन 11 खिलाड़ियों को जगह दी है:- साहिबजादा फरहान, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन, एडन मार्करम (कप्तान), हार्दिक पंड्या, विल जैक्स, जेसन होल्डर, जसप्रीत बुमराह, लुंगी एनगिडी, आदिल रशिद, ब्लेसिंग मुजरबानी. 

12वें खिलाड़ी के रूप में शैडली वैन शल्कविक को टीम में रखा गया है.

ये भी पढ़ें-

भारत को ‘DRS’ ने जीताया टी20 वर्ल्ड कप, जानें नया फॉर्मूला

देखकर अच्छा लगा, धोनी के मुस्कान वाले पोस्ट पर गंभीर का रिएक्शन

उनका बस चले तो खुद… जीत के बाद सूर्यकुमार यादव ने गौतम गंभीर पर क्या कहा?

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Aditya Kumar Varshney

आदित्य वार्ष्णेय एक अनुभवी खेल पत्रकार हैं, जो वर्तमान में कंटेंट राइटर के रूप में प्रभात खबर के साथ जुड़े हुए हैं. वह पिछले 5 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और स्पोर्ट्स बीट में गहरी पकड़ रखते हैं. आप क्रिकेट, फुटबॉल हॉकी, टेनिस और चेस जैसे खेलों पर लिखना पसंद करते हैं. आप मैच रिपोर्ट, विश्लेषणात्मक लेख, फीचर स्टोरी और एक्सप्लेनर आधारित कंटेंट तैयार करते हैं. आपने प्रभात खबर से पहले भारत समाचार में असिस्टेंट प्रोड्यूसर (आउटपुट विभाग) के रूप में काम किया है, वहीं स्टार स्पोर्ट्स में असिस्टेंट प्रोड्यूसर (क्रिकेट, हिंदी फीड) के तौर पर भी काम कर चुके हैं. आपके पास ब्रॉडकास्ट और डिजिटल दोनों प्लेटफॉर्म का मजबूत अनुभव है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >