पानी पिलाना… वर्ल्ड कप में बाहर बैठने पर सिराज ने कही अपने दिल की बात

Mohammed Siraj Video: भारतीय टीम के टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद मोहम्मद सिराज का एक वीडियो चर्चा में है. इस वीडियो में सिराज और कुलदीप यादव के रोल को लेकर एंकर ने सवाल पूछा था. इसके जवाब में सिराज ने मजाकिया अंदाज में टीम मैनेजमेंट के फैसले पर अपनी बात रखी है.

Mohammed Siraj Video: भारतीय क्रिकेट टीम ने हाल ही में टी20 वर्ल्ड कप जीतकर इतिहास रच दिया है. इसी बीच मोहम्मद सिराज का एक नया वीडियो इंटरनेट पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है. इस क्लिप में सिराज इशारों में टीम मैनेजमेंट के फैसलों पर मजे लेते हुए नजर आ रहे हैं. वर्ल्ड कप के अहम मैचों में सिराज और स्पिन बॉलर कुलदीप यादव को प्लेइंग इलेवन से बाहर रखा गया था. एक इंटरव्यू के दौरान उनसे इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने एक ऐसा मजेदार उत्तर दिया जिसने सभी का ध्यान अपनी तरफ खींच लिया है.

तीखे सवाल पर सिराज का जवाब

सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. यह वीडियो स्टार स्पोर्ट्स के द्वारा शेयर किया गया है. इस वीडियो में टीम इंडिया के वर्ल्ड कप जीतने के बाद में एंकर मोहम्मद सिराज से सीधे सवाल करते हैं. एंकर ने सिराज से पूछा कि जब आपको प्लेइंग इलेवन से बाहर बैठना होता है तो यह स्थिति किसी भी प्लेयर के लिए निराश करने वाली हो सकती है. 

इसके साथ ही एंकर ने यह भी पूछा कि टीम की शानदार जीत में उनका और कुलदीप यादव का कितना अहम रोल रहा है. इस प्रश्न को सुनकर सिराज ने कहा कि हम दोनों का रोल बहुत ही खास रहा है. उन्होंने हंसते हुए आगे बताया कि बाहर बैठकर लगातार अपने साथियों को पानी पिलाना, उनका बल्ला उठाना और नेट प्रैक्टिस में बॉलिंग करना उनका प्रमुख काम था. 

सिराज के इस जवाब को सुनकर वहां मौजूद हर व्यक्ति हंसने लगा. उन्होंने बातों ही बातों में बताया कि भले ही वह मैदान पर नहीं थे लेकिन डगआउट में रहकर वह लगातार अपना काम पूरी लगन के साथ कर रहे थे.

सिराज के लिए टीम सबसे जरूरी 

अपने मजाकिया अंदाज के बाद सिराज ने साफ किया कि हर प्लेयर हमेशा मैदान पर जाकर मैच खेलना चाहता है. लेकिन टीम का सही कॉम्बिनेशन बनाने के लिए कुछ खिलाड़ियों को बाहर बैठना ही होता है. सिराज ने कहा कि कोई भी एक इंसान जरूरी नहीं है बल्कि पूरी टीम जरूरी होती है. उन्होंने यह भी कहा कि टीम जो भी सोचती है वही सबसे बेहतर होता है. सिराज ने बाहर रहकर भी ड्रेसिंग रूम के अंदर हमेशा पॉजिटिव माहौल बनाए रखने पर जोर दिया.

सोशल मीडिया पर फैंस का रिएक्शन 

मोहम्मद सिराज का यह क्लिप इंटरनेट पर वायरल हो चुका है. क्रिकेट फैंस इस क्लिप को खूब पसंद कर रहे हैं और इस पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. ज्यादातर लोगों को उनका यह बेबाक स्वभाव काफी पसंद रहा है. वहीं कुछ अन्य यूजर्स का यह भी मानना है कि सिराज ने हंसते हुए प्लेइंग इलेवन से बाहर रहने पर अपने मन की बात दुनिया के सामने रख दी है.

ये भी पढ़ें-

मेरे सपने टूट गए, संजू ने टी20 वर्ल्ड कप से पहले के प्रदर्शन को लेकर किया खुलासा

दुबे की क्या गलती? ICC की टीम में जगह नहीं मिलने पर भड़के फैंस

T20 WC जीतने पर BCCI मेहरबान, टीम पर पैसों की बारिश, मिला 131 करोड़ का इनाम

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Aditya Kumar Varshney

आदित्य वार्ष्णेय एक अनुभवी खेल पत्रकार हैं, जो वर्तमान में कंटेंट राइटर के रूप में प्रभात खबर के साथ जुड़े हुए हैं. वह पिछले 5 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और स्पोर्ट्स बीट में गहरी पकड़ रखते हैं. आप क्रिकेट, फुटबॉल हॉकी, टेनिस और चेस जैसे खेलों पर लिखना पसंद करते हैं. आप मैच रिपोर्ट, विश्लेषणात्मक लेख, फीचर स्टोरी और एक्सप्लेनर आधारित कंटेंट तैयार करते हैं. आपने प्रभात खबर से पहले भारत समाचार में असिस्टेंट प्रोड्यूसर (आउटपुट विभाग) के रूप में काम किया है, वहीं स्टार स्पोर्ट्स में असिस्टेंट प्रोड्यूसर (क्रिकेट, हिंदी फीड) के तौर पर भी काम कर चुके हैं. आपके पास ब्रॉडकास्ट और डिजिटल दोनों प्लेटफॉर्म का मजबूत अनुभव है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >