श्रीलंका को मिलेगी आईसीसी द्वारा रोकी गयी 1.15 करोड़ डालर की राशि

कोलंबो : श्रीलंकाई क्रिकेट की संकट में घिरी संचालन संस्था ने रविवार को घोषणा की कि उसे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) द्वारा रोकी गयी 1.15 करोड़ डालर की राशि मिल जायेगी. आईसीसी ने इसके अध्यक्ष पद के लिये चल रहे विवाद के कारण आठ महीने तक इस राशि को रोक दिया था. आईसीसी ने श्रीलंका […]

कोलंबो : श्रीलंकाई क्रिकेट की संकट में घिरी संचालन संस्था ने रविवार को घोषणा की कि उसे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) द्वारा रोकी गयी 1.15 करोड़ डालर की राशि मिल जायेगी.

आईसीसी ने इसके अध्यक्ष पद के लिये चल रहे विवाद के कारण आठ महीने तक इस राशि को रोक दिया था. आईसीसी ने श्रीलंका को दी जाने वाली राशि रोक ली थी क्योंकि देश की सरकार ने पिछले साल चुनाव के बिना ही एक अधिकारी को खेल का काम संभालने के लिये नियुक्त कर दिया था.

श्रीलंका क्रिकेट लंबे समय तक भ्रष्टाचार के आरोपों से जूझता रहा और हाल में आईसीसी ने उसे सबसे ज्यादा भ्रष्ट क्रिकेट प्रशासन कहा था. अंतत: चुनाव पिछले महीने कराये गये जिसमें शम्मी सिल्वा को अध्यक्ष चुना गया.

संचालन संस्था ने कहा, श्रीलंका क्रिकेट यह घोषणा करना चाहता है कि आईसीसी के साथ उच्च स्तर की चर्चाओं के बाद श्रीलंका क्रिकेट की नयी कार्यकारी समिति को आईसीसी से मिलने वाली राशि मिल जायेगी जो काफी समय से रूकी हुई थी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >