विराट कोहली ने कहा, हम देश के साथ खड़े हैं, बीसीसीआई के फैसले के साथ है टीम इंडिया

नयी दिल्ली : भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली ने कहा है कि भारत विश्वकप में पाकिस्तान के साथ खेलेगा या नहीं इसपर बीसीसीआई को निर्णय करना है और हम बोर्ड और सरकार के फैसले के साथ हैं. गौरतलब है कि कल से आस्ट्रेलिया और भारत के बीच टी-20 सीरीज खेला जायेगा. इससे पहले […]

नयी दिल्ली : भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली ने कहा है कि भारत विश्वकप में पाकिस्तान के साथ खेलेगा या नहीं इसपर बीसीसीआई को निर्णय करना है और हम बोर्ड और सरकार के फैसले के साथ हैं.

गौरतलब है कि कल से आस्ट्रेलिया और भारत के बीच टी-20 सीरीज खेला जायेगा. इससे पहले आज मीडिया से बात करते हुए कोहली ने कहा कि हम सीआरपीएफ के शहीद जवानों और उनके परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हैं. हम अपने देश के साथ खड़े हैं.

गौरतलब है कि कल बीसीसीआई की प्रशासकीय समिति के अध्यक्ष विनोद राय ने कहा था कि अभी इस बात पर फैसला नहीं हुआ है कि विश्वकप में भारत पाकिस्तान के साथ खेलेगा या नहीं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >